ब्रेकिंग
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर...
रतलामराजनीति

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज होगा रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह…

The swearing-in ceremony of Ratlam Development Authority will be held today under the chief patronage of MSME Minister Chetan Kashyap...

Publish Date: May 2, 2026

(www.csnn24.com)

रतलाम,  रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 2 मई को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। इसमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता सांसद अनिता चौहान करेगी। समारोह में आरडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी तथा सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर पदग्रहण करेंगे।
पदग्रहण समारोह हाथीखाना स्थित रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय पर आयोजित होगा। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विशेष अतिथि रहेंगे। समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने मनोहर पोरवाल
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार
गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष नियुक्त, पहली बार बोर्ड सदस्यों की भी नियुक्ति हुई
रतलाम,
 नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को रतलाम विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उनके साथ गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर को सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की सूचना मिलते ही रतलाम भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का रतलाम में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।
नवनियुक्त आर.डी.ए. अध्यक्ष ने पहले भोपाल स्थित एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर अपनी नियुक्ति पर उनका भी आभार जताया। इस दौरान श्री काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप ने श्री पोरवाल का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। आर.डी.ए. अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्ति ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। विधायक जनसंपर्क कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी गई। इस दौरान नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, मंडल महामंत्री भावना गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, नगर निगम के नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, एमआईसी सदस्य रामु डाबी, महेश अग्रवाल, नितिन लोढ़ा, पार्षद योगेश पापटवाल, सुरेश पापटवाल, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, विपीन पोरवाल, मुबारिक शैरानी, डॉ. इमरान हुसैन, संदीप मौर्य, राजेन्द्र सोलंकी, जयेश वसावा, संजय पांडे, विपीन श्रीमाल आदि मौजूद रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button