
रतलाम (www.csnn24.com) जयस के संरक्षक एवं डॉक्टर अभय ओहरी को बड़ी राहत देते हुए इंदौर हाई कोर्ट के द्वारा जमानत दे दी गई है। डॉ अभय ओहरी ढाई माह से अधिक समय से इंदौर सेंट्रल जेल में थे ।उन पर धराड़ मे रतलाम झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर की गाड़ी को रोककर उसका घेराव पथराव तथा अन्य विभिन्न धाराओं में पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके पश्चात डॉ अभय ओहरी को न्यायालय द्वारा रतलाम जेल में भेज दिया गया था इस दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह कुछ समय हॉस्पिटल में भी रहे। उसके पश्चात उन्हें इंदौर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। आज इंदौर हाई कोर्ट के द्वारा उनकी जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया गया है और कल उनकी सेंट्रल जेल से रिहाई संभव है। पूरा मामला 15 नवंबर 2022 को घटित हुआ था। डॉ अभय ओहरी के साथ विसलब्लोअर डॉ आनंद राय सहित अन्य जैसे नेताओं को भी इन धाराओं में जेल भेजा गया था जिसमें डॉक्टर आनंद राय की पहले ही जमानत हो चुकी हैल





