ब्रेकिंग
गुरु तेग बहादुर एकेडमी सीबीएसई परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ.... अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम.... आर सी एल का फाइनल नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आति... भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा:- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी.... विप्लव जैन और शुभम गुर्जर ने भोपाल में जताया केबिनेट मंत्री काश्यप का आभार... भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का प्रथम रतलाम आगमन होगा... शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ...
इंस्पिरेशनलरतलामशिक्षा एवं करियर

अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….

Publish Date: April 16, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम। एमपी बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शास्त्री नगर, रतलाम स्थित अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संस्थान के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने बेहतरीन रिजल्ट देकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।


संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार, निवासी ग्राम हनुमंतिया, तहसील जावरा (रतलाम), ने 90.4% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वहीं संस्थान के कुल 53 विद्यार्थियों में से 42 से अधिक छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। यह परिणाम संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन को दर्शाता है।
विशेष बात यह है कि संस्थान के सभी विद्यार्थी अभ्यास इंस्टिट्यूट में रहकर NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की तैयारी भी कर रहे हैं। आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर सभी विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और वे पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं।
रिजल्ट घोषित होने के बाद संस्थान परिसर में उत्सव का माहौल रहा। डायरेक्टर, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर फूल-मालाओं, मिठाई वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर डायरेक्टर राकेश कुमावत ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि
“जिन छात्रों के किसी विषय में अनुत्तीर्ण (फेल) हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक द्वितीय बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी निराश न हों, बल्कि अभी से अपनी तैयारी शुरू करें और मई में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होकर अपने परिणाम को बेहतर बना सकते हैं।”
संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!