ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
कानून एवं अपराधरतलाम

मोटरसाइकिल सीजिंग को लेकर विवाद… चाकू बाजी… ग्रामीणों के द्वारा आरोपियों की धुनाई…

दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज... सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे हैं वायरल...

Publish Date: December 1, 2025

(cannot.24news) रतलाम/ रतलाम सहित संपूर्ण जिले में जगह-जगह सड़कों पर छतरी लगाकर प्राइवेट फाइनेंस के नाम पर लोगों को मात्र चंद कागजात आधार आदि लेकर फाइनेंस करने का खेल चल रहा है। इन लोगों के चक्कर में आम आदमी लुभवाने वादे देखकर फाइनेंस करवा लेता है और जब फाइनेंस का पैसा नहीं दे पता है तो यह लोग सोशल मीडिया पर उनके परिजनों के सामने जलील करते हैं अथवा वसूली का पठानी तरीका अपनाते हैं।

 

कुछ ऐसे ही घटनाक्रम के कारण आज रतलाम जिले के धामनोद में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब दो युवक समीर और वसीम से टू व्हीलर  के फाइनेंस तथा अन्य लेनदेन की बात फाइनेंस कंपनी वाले वीरेंद्र सिंह सोलंकी तथा उसके साथी देवेंद्र सिंह से विवाद हो गया।  तथा चाकू बाजी तक नौबत आ पहुंची। इसमें वीरेंद्र सिंह राजपूत पिता मंगल सिंह उम्र 28 वर्ष

निवासी बाजेड़ा को चोट आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया उसके एक अन्य साथी को भी चोट आई है ऐसा बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के पश्चात ग्रामीणों ने  समीर उर्फ अकरम उम्र 22 वर्ष पिता गुड्डू इकबाल निवासी बरमुंडा पूरा जावरा तथा वसीम पिता अकरम ताल नाका जावरा को जमकर पीट दिया। इसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने समीर एवं वसीम दोनों को अपनी अभीरक्षा में लिया। पुलिस के द्वारा वीरेंद्र के बयान के आधार पर समीर तथा वसीम के ऊपर प्रकरण दर्ज किया गया है तो वहीं वसीम की रिपोर्ट के आधार पर वीरेंद्र के खिलाफ भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सैलाना बाजना  शिवगढ़ बिलपांक आदि क्षेत्र से पुलिस बल को बुलाकर तैनात किया गया जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे। एडिशनल एसपी राकेश खाका, एसडीओपी किशोर पाटनवाला एवं आसपास थानों के सभी थाना प्रभारी अभी भी मौके एवं नामली थाना पर हैं। फिलहाल पुलिस की समझाइश के पश्चात पूरा मामला शांत हो गया है तथा क्षेत्र में शांति स्थापित है। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!