ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
रतलामराजनीति

कैबिनेट मिनिस्टर चैतन्य काश्यप आज रतलाम में…भव्य स्वागत एवं विजय रेली की तैयारी…

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के रतलाम आगमन पर निकलने वाले जुलूस का मार्ग विस्तारित...रानीजी मंदिर से वाहन रैली में होगा परिवर्तित...

Publish Date: December 29, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद 29 दिसंबर को पहली बार रतलाम आ रहे चेतन्य काश्यप के स्वागत में नगर में भव्य जुलूस निकलेगा। आमजन के उत्साह एवं भावना को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जुलूस का मार्ग विस्तारित किया गया है। स्वागत जुलूस दोपहर 01ः00 बजे नाहरपुरा से प्रारंभ होगा और प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना रोड़ स्थित भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचेगा। जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का भव्य स्वागत किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप बदनावर से प्रस्थित होकर दोपहर 12ः15 बजे सालाखेड़ी से रतलाम शहर में प्रवेश करेंगे। वे सर्वप्रथम महू रोड़ फव्वारा चौक से होते हुए श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर माताजी के दर्शन करेंगे और इसके बाद नाहरपुरा पहुंचकर जुलुस में शामिल होंगे।
स्वागत जुलूस नाहरपुरा से प्रारम्भ होकर डालू मोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी पहुंचेगा। इसके पश्चात् रानीजी मंदिर से वाहन रैली के रूप में शहर सराय, महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल होते हुए भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचेगा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप कार से धोलावाड़ ऑफिस विनोबा नगर, बीमा हाॅस्पिटल, गांधी नगर, लक्ष्मणपुरा चौराहा, डाॅट की पुल, दो बत्ती चौराहा, दिलबहार चौराहा होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित वीसाजी मेन्शन पहुंचेगे। यहां सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष, भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से श्री काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button