ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
कानून एवं अपराधरतलामराजनीति
Trending

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के अवैध कब्जों पर चले ट्रैक्टर और हथोड़े

करोड़ों की जमीन रसूखदार कुख्यात अपराधियों से करवाई मुक्त

Publish Date: January 29, 2023

रतलाम 29 जनवरी 23 (www.csnn24.com)  रतलाम जिले के सैलाना थाना अंतर्गत ग्राम दिवेल और कालूखेड़ा थाना अंतर्गत चिकलाना में आज फिर शिवराज मामा का बुलडोजर हरकत में आया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोनों स्थानों से करोड़ों की भूमि को अवैध अतिक्रमण से कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तथा अवैध अतिक्रमण कार्यों से मुक्त करवाते हुए उस भूमि पर अवैध तरीके से लगाई गई फसल पर जहां एक और ट्रैक्टर चलाया गया तो वहीं दूसरी ओर हिस्ट्रीशीटर के मकान पर भी हथौड़े भी चले । उल्लेखनीय विगत दिनों सैलाना थाना अंतर्गत ग्राम दिवेल में तथाकथित लोगों के द्वारा एक मंदिर के पुजारी के द्वारा मारपीट की गई थी।

जिसमें उनकी पत्नी को भी चोट आई थी इसके पश्चात इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पूरे घटनाक्रम के पश्चात रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके पश्चात रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी वहां पर पहुंचे थे और उन्होंने नाराजगी जताई थी इस दौरान वहां पर पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान के सामने उन्होंने कहा था कि यदि

दोषियों का कोई अवैध अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाना चाहिए। एक अन्य घटनाक्रम में कालूखेड़ा थाना अंतर्गत चिकलाना में एक धर्म विशेष के इबादत स्थल के सामने से भगवान रामदेवरा की झांकी को निकालने के दौरान विवाद हुआ था इसके पश्चात वहां पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दोनों घटनाक्रम काटने के पश्चात आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपने सख्त तेवर दिखाते हुए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज मामा की मंशा के अनुसार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करोड़ों की तथाकथित अधिक्रमित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया तो वहीं उक्त आरोपी के मकान को भी जमींदोज किया।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button