ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
कानून एवं अपराधजनसम्पर्कमध्यभारत

226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही…

प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त...

Publish Date: November 1, 2023

(www.csnn24.com) भोपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए गठित दलों एफएसटी, एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद रुपये, अमूल्य धातु, सोना चांदी, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियाँ जब्त की गई है।

संयुक्त टीमों द्वारा 9 से 29 अक्टूबर तक 226 करोड़ 13 लाख 37 हजार 636 रुपये की कार्रवाई की गई है। इसमें 25 करोड़ 5 लाख 33 हजार 864 रुपये की नकद राशि, 36 करोड़ 99 लाख 40 हजार 331 रुपये कीमत की 19 लाख 57 हजार 696 लीटर से अधिक की अवैध शराब, 11 करोड़ 70 लाख 73 हजार 847 रुपये कीमत के मादक पदार्थ, 75 करोड़ 06 लाख 62 हजार 978 रुपये के अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी और 77 करोड़ 31 लाख 26 हजार 616 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।

प्रदेश में वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में (6 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच) आदर्श आचरण संहिता के दौरान 72 करोड़ 93 लाख रुपये की एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई थी, जबकि इस वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन (9 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच) में 226 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की जब्ती कार्रवाई की गई है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!