ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
धार्मिकरतलामसांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर

जोश और उत्साह से निकलेगा भव्य चल समारोह 3000 पहलवान अपनी शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे…

इस बार जवाहर व्यायाम शाला की निकलेगी दो आकर्षक झांकियां...

Publish Date: September 27, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम हजारों टिमटिमाते हुए विद्युत बल्बों से सजी दूधिया रोशनी से जगमगाती अव्य ऐतिहासिक झांकियां परंपरा अनुसार नगर की प्रतिष्ठित जवाहर व्यायाम शाला अंबर परिवार द्वारा निकाली जावेगी जिसमें अखाड़े के लगभग 3 हजार शस्त्रकला में दक्ष पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे रतलाम व आसपास की धार्मिक जनता इन कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे

आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व रतलाम नगर की जीवन रेखा सज्जन मिल के गेट बंद हो गए थे तब मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई थी हमारे धार्मिक उत्सव भी इससे प्रभावित हो गए थे ऐसे में हजारों युवा पहलवानों के आदर्श कुश्ती जगत के भीष्म पितामह गरीबों के हमदर्द जवाहर व्यायाम शाला के संस्थापक स्वर्गीय नारायण पहलवान पूर्व रतलाम केसरी ने इस धार्मिक परंपरा को निभाने का बीड़ा अपने कंधों पर उठाया जो आज तक लगातार चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा कुश्ती और धर्म के प्रति उनकी श्रद्धा और योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा!

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर व्यायाम शाला द्वारा निकाले जाने वाली झांकी इस बार पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहेगी इस बार व्यायाम शाला अंबर परिवार द्वारा दो झांकियां निकाली जा रही है प्रथम दृश्य में बाबा रामदेव की प्रसिद्ध चमत्कारिक आस्था का चित्रण है जिसमें पीर परंपरा के महत्व को दर्शाया गया है अटूट श्रद्धा और विश्वास से परिपूर्ण उनकी संपूर्ण कथा इस दृश्य में दिखाई देगी जिसका निर्माण कार्तिक माली द्वारा किया गया है दूसरी झांकी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा लंका चढ़ाई के वक्त बनाए गए राम सेतु का चित्रण किया गया है जो दर्शकों के लिए अत्यंत दर्शनीय रहेगा

इस अद्भुत और सुंदर झांकी का निर्माण बड़नगर के कलाकार श्री यश टॉक द्वारा किया गया है जवाहर व्यायाम शाला अंबर परिवार द्वारा उपरोक्त झांकियां के निर्माण के माध्यम से रतलाम की धर्म प्रेमी जनता को ऐतिहासिक सौगात दे रही है उपरोक्त झांकियां के सफल चल समारोह का नेतृत्व व्यायाम शाला के श्री

दौलत पहलवान, श्री सुरेश जाट पूर्व निगम अध्यक्ष श्री वैभव जाट, सुरज जाट, अम्बर जाट, गौरव जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, अमन जाट, व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत, धन्ना उस्ताद ईश्वर बाबा, जगदीश भाई. भगवती लाल शर्मा, कैलाश पहलवान, राजेश व्यास अजय चौहान. कैलाश पहलवान. पवन तिवारी, गोपाल राठौर, सत्यनारायण उपाध्याय, कांतु पहलवान, लक्ष्मणसिंह, ओम लिम्बोदिया, मनीष शर्मा, गगन पाठक, राहुल जाट, सोनू जाट राष्ट्रपति पदक विजेता मलखंब प्रशिक्षक शेखर चॉवरे, मनीष नेपाली, जितेंद्र सिंह राणावत. अर्जुन सिंह आदि करेंगे जिनके मार्गदर्शन में छोटे-छोटे नन्हे कलाकार मलखंब पर प्रदर्शन करेंगे झांकी के मनोरम दृश्य की विद्युत सजा शिवम लाइट के श्री राम जी प्रजापत द्वारा की गई है पहलवानों का जोश बढ़ाने के लिए नगर के प्रसिद्ध लखन बैंड और गणेश ढोल पार्टी द्वारा शानदार जोशीले मधुर स्वरों से प्रेरित किया जाएगा

उपरोक्त जानकारी व्यायाम शाला के सचिव श्री राजीव रावत द्वारा दी जा रही है

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button