ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
रतलामशिक्षा एवं करियर

रॉयल कॉलेज के जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े के तीसरे चरण में 18 विद्यार्थियों का हुआ चयन…

Publish Date: August 29, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम रॉयल कॉलेज रतलाम में केंपस प्लेसमेंट के तीसरे चरण में विभिन्न कंपनियों के लिए एमबीए,बीबीए,बीकॉम एवं बीएससी स्टूडेंट्स के लिए कैंपस आयोजित किया गया। इसमें जिले व जिले से बाहर के विभिन्न संस्थानों,उद्योगों ने साक्षात्कार के माध्यम से 18 विद्यार्थियों का चयन किया। जिन संस्थानों ने विद्यार्थियों का चयन किया,उनमें भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनआईआईटी लिमिटेड,पुनीत इंटरप्राइजेज एवं वंश मोटर्स शामिल हुए।संस्था के प्रशासक एवं ट्रेनिंग व प्लेसमेंट हेड दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े का यह तीसरा चरण था,जिसमें 87 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें मिनाक्षी ,इंशा,जैदी,हार्दिक,मुस्तफा, वैभव, राज सिंह , अभिषेक, समीर, अब्बासी ,संदीप , नेहा, गर्वित,अजय, चिरायु ,अमन, अरुण, जहीर आदि विद्यार्थियों को रिलेशनशिप मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर ,फ्रंट ऑफिस डेस्क मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट आदि पदों पर चयनित किया गया। विद्यार्थियों को साक्षात्कार का प्रशिक्षण देकर तैयार करने में संस्था के टीपीओ अधिकारी डॉ अमित शर्मा, प्रो. स्नेहा चौरसिया,प्रो.मिलिन गांधी, प्रो.दीपिका कुमावत, प्रो. समीक्षा मेहरा,प्रो.शगुफ्ता खान, प्रो.रशीदा कुरेशी आदि का सहयोग रहा।

विद्यार्थी के चयन एवं उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में डॉ रविंद्र कौरअरोड़ा, डॉ प्रवीण मंत्री आदि का सराहनीय सहयोग रहा। संस्थान निदेशक ने बताया कि आगामी चरणों में रोजगार देने वाली मल्टीनेशनल कंपनी को रॉयल कैंपस में बुलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इनमें चयन हो सके ऐसे प्रयास किये जाएंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!