ब्रेकिंग
राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की... श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन....
आमन्त्रित कलमकारज्योतिष एवं वास्तुदेशधार्मिकनारी

रक्षाबंधन जानिए इसका क्या कारण है और बहनें किस दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी…

30 अगस्त को भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दिन में नहीं है।

Publish Date: [post_published]

(www.csnn24.com) हरयाणा/रतलाम इस वर्ष रक्षा बंधन 30 को,पर रहेगा भद्रा का शाया अतः उदया तिथि और शुभ मुहूर्त को देखते हुए 31अगस्त की सुबह भी बहनें अपने भाई को राखी बंधेगी

भारत के मशहूर ज्योतिषाचार्य नवरत्न वत्स कहते हैं हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन की उम्र भर रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

ज्योतिषाचार्य नवरत्न वत्स कहते हैं रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिसे मनाते तो सिर्फ एक दिन हैं, लेकिन इससे बनने वाले रिश्ते जिंदगी भर निभाए जाते हैं। हालांकि इस साल भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन एक नहीं बल्कि 2 दिन माना जा रहा है।

जानिए इसका क्या कारण है और बहनें किस दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी…

पंचांग के अनुसार सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन 30 अगस्त को पूर्णिमा वाले दिन भद्रा का साया है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि श्रावण पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल तक राखी नहीं बांधी जा सकती है। उसके समापन के बाद ही राखी बांधी जाती है,

क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा।

पंचांग के अनुसार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से हो रही है। इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा।

30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत से ही यानी सुबह 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा शुरू हो जा रही है और रात 09 बजकर 01 मिनट तक है। ऐसे में 30 अगस्त को भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दिन में नहीं है।

इस दिन रात में 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है। इसके अलावा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है और इस समय में भद्रा नहीं है। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं। इस प्रकार से इस साल रक्षाबंधन 2 दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जा सकता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

30 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त- रात 09 बजकर 01 से 31 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त: सूर्योदय काल से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

ज्योतिषाचार्य नवरत्न वत्स कहते हैं भद्रा में राखी क्यों नहीं बांधते हैं

कहा जाता है कि शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल में राखी बांध दी थी, जिस वजह से रावण के पूरे कुल का सर्वनाश हो गया। इसलिए ऐसा माना जाता है कि भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भद्रा में राखी बांधने से भाई की उम्र कम होती है।

ज्योतिषाचार्य नवरत्न वत्स तुम्बाहेङी झज्जर हरियाणा 9729606099*

ज्योतिष कोई परमात्मा नहीं
?यह आपका मार्ग दर्शक है.?

[button color="red" size="big" link="https://www.youtube.com/@csnn24" icon="" target="true" nofollow="false"]CSNN24 यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें[/button]
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button