
(www.csnn24.com) रतलाम/आलोट- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बुथ मजबूती के लिये ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आज आलोट ब्लॉक के सभी बुथ के प्रमुखों एवं सेक्टर व मंडलम के समस्त कार्यकर्तागण की बैठक का आयोजन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में किया गया श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से रखी मीटिंग में जिसमें कांग्रेस परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों ने अपनी-अपनी बात रख कर 2023 में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक मनोज चावला, ने क्षेत्र नल-जल योजना,गौ शाला निर्माण,सहित कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह जादौन ने हर बुथ पर मजबूती से लड़ने का आह्वान किया मीटिंग को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह लक्ष्मीपुरा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार,नेता प्रतिपक्ष नागेश खारोल, पार्षद अमित चौधरी,फिरोज भाई,युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांचाल,ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी योगेश निगम,डाक्टर कालु सिंह, विजेन्द्र सिंह सोलंकी काका,प्रकाश जांगलवा,बगदिराम पाटीदार राजु पठान सहीत ग्रामीण जन उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने किया।।
यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मिडिया प्रभारी योगेश निगम ने दी।।