ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनहित ख़बरेरतलामराजनीति

पहले भारत दूसरे देशों की तरफ देखता था, अब दुनिया भारत की ओर देख रही है – विधायक चेतन्य काश्यप…

भाजपा का महासंपर्क अभियान - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षीय कार्यकाल पर पत्रकारवार्ता...

Publish Date: June 22, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। पिछले 9 सालों के भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का परम वैभव चारों तरफ बढ़ा है। यही कारण है कि पहले भारत दूसरे देशों की तरफ देखता था, लेकिन अब दुनिया भारत की ओर देख रही है। केन्द्र सरकार ने जनकल्याण के साथ विकास के हर पहलू को छुआ है। आने वाले वर्षों में देश को समृद्धशाली राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद देश का स्वर्णिम काल चल रहा है। दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और इसका श्रेय भी हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी को ही जाता है। योग को पूर्व में धार्मिक प्रक्रिया से जोड़ा जाता था, लेकिन आज यह जन-जन की आवाज बन गया है। मोदीजी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर कश्मीर समस्या का समाधान हुआ है, वहीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। तीन तलाक का कानून बनाकर उन्होंने महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिलाया है। इसके साथ ही 8 लेन एक्सप्रेस-वे, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों के विकास के साथ देश को नए पथ पर अग्रसर किया है। पूरी दुनिया भारत को शांतिदूत के रूप में देख रही है। युक्रेन युद्ध के लिए भी प्रधानमंत्री मोदीजी से ही शांति की पहल करने की उम्मीद की जा रही है।
श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भी कई अवसर निर्मित किए है। स्टार्टअप का आकड़ा करीब 97 हजार है। इनमें से 14 हजार पूर्ण स्थापित हो गए है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकारा था कि वे 1 रुपया भेजते है तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता है। उन्होंने इस समस्या को दूर करने के कोई प्रयास नहीं किए, लेकिन प्रधानमंत्री जी द्वारा जनधन खाते खुलवा कर पूरे पैसे जनता के खाते में जमा करने का प्रबंध किया है। इससे सभी योजनाओं का पैसा अब सीधे खाते में जा रहा है। मोदीजी ने सही मायनों में लोकतंत्र का राजनेता होने का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाया है, वहीं देश की सांस्कृतिक एवं औद्योगिक विरासत को भी काफी आगे बढ़ाया है। कोरोना काल के दौरान मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व की मदद की है। कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है और देश में भी लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की व्यवस्था से लेकर दवाओं के प्रबंध तक सारे कार्य ऐतिहासिक रूप से किए है।
श्री काश्यप ने कहा कि देश को मोदी जी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है, जो पहले कभी हुआ है और न कभी होगा। रतलाम को उनके नेतृत्व से एक्सप्रेस-वे की बड़ी सौगात मिली है, जिसके समीप विशेष निवेश क्षेत्र का विकास होगा। इससे रतलाम की दशा और दिशा बदल जाएगी और यह मालवा और निमाड़ का प्रमुख केन्द्र बनकर पुनः स्थापित होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी एवं सहप्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!