ब्रेकिंग
राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की... श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन....
इंस्पिरेशनलखेल जगतजनहित ख़बरेदेशफिल्मी मेनियाबच्चों की दुनियामनोरंजनरतलामशख्सियतहॉबी मेनिया

अद्भुत.. कौन है नन्हा बच्चा.. जिसके मुरीद हुए अमिताभ बच्चन.. बोले भारत क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में..

सचिन तेंदुलकर. महेंद्र सिंह धोनी.. विराट कोहली.. इन सब के खेल का सम्मिश्रण है यह नन्हा खिलाड़ी..

Publish Date: [post_published]

 (www.csnn24.com)भोपाल/रतलाम  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के देश ही नहीं विदेशों में भी लाखों करोड़ों फैन हैं। और यदि सदी का महानायक एक छोटे-मोटे नन्हे बच्चे का फैन हो जाए तो निश्चित ही रूप से उस बच्चे में कहीं ना कहीं कोई बड़ी प्रतिभा तो होगी ही। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा इंस्टाग्राम पर एक नन्हे बच्चे का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में। आखिर कौन है यह नन्हा बच्चा और अमिताभ बच्चन ने क्यों उसके बारे में यह पोस्ट करी ओर इसके फैन कैसे हुए यह तो वीडियो देख कर ही पता चल सकता है।

वायरल वीडियो में एक बच्चा अपने घर पर क्रिकेट खेलता हुआ और बैटिंग करता हुआ नजर आ रहा है। और एक मंझे हुए खिलाड़ी की तरह क्रिकेट के कठिन से कठिन शॉट खेल रहा है। प्रतिभा ऐसी कि बच्चा कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के स्टाइल में पूरी तरह से प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में स्टेट ड्राइव लगाता है तो अचानक वह भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सिग्नेचर शॉट हेलीकॉप्टर को भी खेलता है। वह यहां पर ही नहीं रुकता विराट कोहली के ही अंदाज में कवर ड्राइव लगाता है। इस बच्चे की क्रिकेट खेलने की शैली में भारत के इन तीन महानतम खिलाड़ियों की सबसे मशहूर शाट्स की जो झलक दिखती है वह हुबहू इन खिलाड़ियों के खेलने की शैली से मिलती है। शायद यही कारण है कि सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन भी इस नन्हे बच्चे के क्रिकेट का फैन हो गए हैं और अपनी तारीफ इंस्टाग्राम पर शेयर करने से नहीं चूके उन्होंने बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। बच्चन की इस पोस्ट पर भी हमेशा की तरह कई लोगों ने अपना वक्तव्य रखा है।

हालांकि यह वीडियो कहां का है और बच्चा कहां का रहने वाला है इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे भारतीय तो कुछ सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी बता रहे हैं। बहरहाल जिस प्रकार से बच्चा अपनी प्रैक्टिस कर रहा है और शॉट लगा रहा है तो निश्चित रूप से कहा जाता है कि यह आने वाले भविष्य में क्रिकेट का सितारा बन सकता है।

[button color="red" size="big" link="https://www.youtube.com/@csnn24" icon="" target="true" nofollow="false"]CSNN24 यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें[/button]
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button