ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
कानून एवं अपराधजनहित ख़बरेदेशमध्यभारतरतलामवायरल टेस्टव्यापार

एटीएम ऑन सेल..15 लाख में एटीएम मशीन प्राप्त करें आसान 15 किस्तों में..

सावधान.. कहीं धोखाधड़ी तो नहीं..

Publish Date: May 18, 2023
(www.csnn24.com)                                           EXCLUSIVE 

रतलाम – एटीएम ऑन सेल एटीएम मशीन प्राप्त करें जो आपको देगी हर साल एक लाख लाइफ टाइमl मशीन की कीमत मात्र 15 लाख आसान किस्तों में भी उपलब्ध आपको देना होगा सिर्फ आधार और पैनकार्ड

यह हम नहीं कह रहे यह बोल रहा है एक पंपलेट, जी हां हम सही कह रहे हैं आज पेपर तथा अन्य माध्यमों से कुछ लोगों को इस प्रकार का एक कलरफुल विज्ञापन का पर्चा मिला हैl जिसमें एटीएम ऑन सेल बताया गया हैl

 इसके अलावा रिटायरमेंट विद डबल आनंद भी उपलब्ध हैl

अब विभिन्न श्रेणियों में इस रिटायरमेंट गिफ्ट डबल आनंद पर भी नजर डालें पहेली स्कीम में आपको 15 साल के लिए सालाना 50 हजार का निवेश करना पड़ेगाl और मेच्योरिटी पर आपको मिलेंगे 25 लाख टैक्स फ्री रिटायरमेंट फंड के रूप में इसके अलावा 25 हजार हर साल जीवन भर के लिए टैक्स फ्री साथ में परिवार के लिए 40 लाख का फैमिली फंडl

 

अब इसी के दूसरे स्कीम पर नजर डालें यदि आप 15 साल के लिए सालाना एक लाख रुपए निवेश करते हैं तो यह स्कीम मैच्योरिटी पर आपको 50 लाख रुपए वह भी टेक्स फ्री प्रदान करेंगी और इसमें आपको मिलेगा 50 हजार हर साल जीवन भर के लिए टैक्स फ्री साथ में परिवार के लिए 80 लाख का फैमिली फंड मिलेगा l

इसके अलावा एक अन्य स्कीम दी है इसमें आपको 15 साल के लिए मात्र 2 लाख रुपया सालाना इन्वेस्ट करना है और इसके पश्चात मेच्योरिटी पर आपको एक करोड़ रुपए टैक्स फ्री रिटायरमेंट फंड के रूप में मिलेंगे साथ में आपको 50 हजारों पर हर साल जीवन भर के लिए टैक्स फ्री मिलेंगे इसके साथ आपको एक लाख रुपए सालाना टैक्स फ्री जीवन भर के लिए साथ में एक करोड़ 71 लाख का फैमिली फंड भी मिलेगाl

इसके अलावा आपको यहां पर DAB..PDB. टैक्स लाभ.. आजीवन रिस्क कवर. लोन आजीवन पेंशन सुविधा भी दी जा रही हैl

अब आप सोच रहे होंगे कि इतना सब कुछ कौन दे रहा हैl कौन सी कंपनी है, कहां पर रजिस्टर्ड है ऑफिस कहां पर हैl तो हम आपको बता दें कि जो विज्ञापन का पंपलेट अथवा पर्चा मिला है उसमें किसी भी प्रकार के ऑफिस का उल्लेख नहीं है ना किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन है और ना ही किसी प्रकार का कोई ऐसा आश्वासन कि किसी व्यक्ति का पैसा नहीं डूबेगाl

हां इस पर्चे में आपको तीन व्यक्तियों के नाम और मोबाइल नंबर अवश्य मिल जाएंगे और उस पर लिखा है अभी कॉल करें हमने भी फोन लगाया और बोला कि हमें एटीएम सेल पर खरीदना हैl फोन रिसीव करने वाले बंदे ने तत्काल बोला क्या आप राजबाग कॉलोनी से बोल रहे हैं हमने बोला कि हां बिल्कुल हमने कहा आप हमें स्कीम बता दीजिए, तो फोन पर जवाब आया कि हम आपको मोबाइल पर स्कीम नहीं बता सकते आप जब फ्री रहेंगे हम आपको घर पर आकर स्कीम समझा देंगेl इस संदर्भ में हमारे द्वारा रतलाम एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा जी को भी अवगत कराया गया है कि इसकी जांच कराई जाए ताकि सत्य और असत्य सामने आ सके जिससे कोई व्यक्ति जल्दबाजी में आकर अपना पैसा और जीवन भर की पूंजी दांव पर नहीं लगा देl

इस खबर को लगाने का हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना ही कि यदि आप इस प्रकार की स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं तो संपूर्ण जानकारी से अवगत होकर संतुष्ट होने के पश्चात अपना पैसा लगाएंl यह स्कीम कितनी सत्य है कितनी असत्य है इसकी पुष्टि हम नहीं करतेl सब कुछ आपके विवेक पर निर्भर हैl

सावधान रहिए सतर्क रहिएl

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!