ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
खेल जगतजनहित ख़बरेमनोरंजनरतलामराजनीति

रात्रिकालीन मुकाबलों में पहुंचे विधायक चेतन्य काश्यप ने टीमों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह..

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023..

Publish Date: May 4, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम, चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में खेले जा रहे रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान देर रात विधायक चेतन्य काश्यप भी मैदान पर पहुंचे। यहां उन्होने मैदान पर उपस्थित दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों ने श्री काश्यप के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान विधायक श्री काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, नंदकिशोर पंवार, आयोजन समिति सदस्य सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल उपस्थित रहे।


बारिश की आशंका के बीच भी मैदान पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैच देखने के लिए उपस्थित रहे। मैदान पर एसएस मजहर और सैय्यद के बीच खेले के गए मुकाबले में एसएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिए। इस दौरान लगातार विकेट भी गिरते रहे लेकिन जो भी बल्लेबाज मैदान पर आता, वह रन बनाने में जुटता नजर आया, जिसके चलते निर्धारित ओवर में एसएस मजहर की टीम ने 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैय्यद की टीम के हौसले पहले ओवर से ही पस्त होते नजर आए। एसएस की गेंदबाजी के आगे लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। सैय्यद की टीम 9 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। एसएस मजहर ने यह मैच 52 रनों से जीत लिया।
मैदान पर हुए एक अन्य मैच में राइजिंग स्टार और संडे इलेवन का आमना-सामना हुआ। इसमें राइजिंग स्टार ने 5 विकेट खोकर 81 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संडे इलेवन के खिलाड़ी एक के बाद एक विकेट गिरने से वापस लौटते नजर आए। टीम 9 विकेट खोकर महज 40 रन ही बना सकी, जिसके चलते राइजिंग स्टार ने मुकाबला 41 रनों से जीत लिया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!