ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
मध्यभारतरतलामराजनीतिव्यापार

व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रखने की मांग पूरी होने पर व्यापारियों ने किया विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह का भी माना आभार

Publish Date: April 26, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क की नई प्रणाली लागू किए जाने के आदेश पर शासन ने रोक लगा दी है। इस बात से खुश रतलाम के व्यापारी संगठनों ने विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन कर उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह के प्रति भी आभार जताया है, जिनके द्वारा उक्त मामले में गंभीरता से विचार कर उन्हे राहत प्रदान की गई है।
व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क की नई प्रणाली लागू होने से व्यापारिक वर्ग में असंतोष व्याप्त था। अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी लोग विधायक श्री चेतन्य काश्यप के पास गए थे और अपनी समस्या से अवगत कराया था, जिस पर विधायक श्री काश्यप द्वारा मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह  चौहान एवं मंत्री भूपेंद्रसिंह को पत्र लिखकर वर्तमान में क्षेत्रफल आधारित कर प्रणाली को लागू करना अप्रासंगिक बताया था और इसे युक्ति युक्त करते हुए व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रखने के साथ इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाने की मांग की थी। व्यापारियों की बात प्रमुखता से सरकार तक पहुंचाने और मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका त्वरित निराकरण करने से समस्त व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। विधायक श्री काश्यप ने महापौर  प्रहलाद पटेल को भी पत्र लिखकर उक्त व्यवस्था को रतलाम शहर में लागू नहीं करने की बात कही थी। अभिनंदन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी, विनोद मूणत, सोनू चौहान, सुनील पोरवाल, निलेश बाफना, अभिषेक लोढ़ा, सौरभ बोथरा, राजेश दरक, विपिन पितलिया आदि उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!