ब्रेकिंग
राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की... श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन....
इंस्पिरेशनलजनहित ख़बरेपर्यावरणरतलाम

पशु पक्षियों के लिए एनिमल लवर्स की पहल… कलेक्टर ने करी सराहना..

एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा शहर में निशुल्क 100 पानी की छोटी टंकी और कुंड पशुओं के लिए रखने का अभियान प्रारंभ किया गया।

Publish Date: [post_published]

(www.csnn24.com)रतलाम पशु पक्षियों को भीषण गर्मी में भी ठंडा पेयजल पीने के लिए मिल सके इस उद्देश्य के साथ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान की शुरुआत की।

एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा शहर में निशुल्क 100 पानी की छोटी टंकी और कुंड पशुओं के लिए रखने का अभियान प्रारंभ किया गया। इसकी शुरुआत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हुई। यहां कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने परिसर में एक पानी का कुंड रखते हुए उसे भरवाया।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पशु पक्षियों के लिए गर्मियों में एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा की जा रही यह सेवा अनुकरणीय है। आज के दौर में जब इंसान दूसरों की फिक्र नहीं करता है तब भी एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा पशु पक्षियों की चिंता करते हुए जो प्रयास किया जा रहा है उससे समाज को सीख लेनी चाहिए। परोपकार का अवसर भी सबको नहीं मिलता है, जिसे मिले उसे करते रहना चाहिए। इससे बड़ी कोई अच्छाई नहीं है।
इस अवसर पर ग्रुप की सदस्य एवं अधिवक्ता अदिति दवेसर, कार्यक्रम संयोजक हेमा हेमनानी, एडवोकेट शिल्पा जोशी, रोनी शर्मा,अपरा खंडेलवाल, रजनी प्रजापत,आर्यन राठौड़, स्वराज पवार .अनंत शुक्ला, तहसीलदार पीहू कुरील, कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

[button color="red" size="big" link="https://www.youtube.com/@csnn24" icon="" target="true" nofollow="false"]CSNN24 यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें[/button]
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button