ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
कानून एवं अपराधमध्यभारतरतलाम

सावधान रतलाम की गैस एजेंसियां कर रही है.. अल्फा बीटा… पत्तलकार एक बार फिर सक्रिय

नवागत जिला सहायक खाद आपूर्ति अधिकारी ने अपनी आमद दर्शाई....

Publish Date: April 14, 2023

(www.csnn24.com )  संपादक की कलम से – आज रतलाम में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक गैस एजेंसी के हॉकर द्वारा अवैध रूप से 80 फिट रोड पर घरेलू गैस टंकियों का अवैध रूप से संग्रहण कर कर उन टंकियों में से तीन से 4 किलो गैस निकालकर अन्य टंकियों में शिफ्ट किया जाता था। सूत्रों के मुताबिक यह घरेलू गैस की टंकियां अपना वजन हल्का करने के पश्चात वितरित की जाती थी। जिले के सहायक खाद आपूर्ति अधिकारी रतलाम में नवागत हैं और उन्होंने अपना जलवा तो दिखा दिया। परंतु अपने वक्तव्य में यह नहीं बताया कि किस गैस एजेंसी की यह टंकियां थी। और किस गैस एजेंसी का लोडिंग वाहन वहां पर था। उन्होंने कार्रवाई की बात करी और मामले को इतिश्री कर लिया।

पूरा मामला है अल्फा गैस एजेंसी से जुड़ा हुआ। वहां पर जो अवैध गोदाम था और जो लोडिंग वाहन वहां पर खड़ा था वह अल्फा गैस एजेंसी का था। और लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा था। जिला प्रशासन के नए नुमाइंदे सहायक जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के द्वारा अपनी कार्रवाई की जनसंपर्क विभाग से किसी भी प्रकार की जानकारी प्रेषित नहीं की गई। उसके पश्चात पुलिस ने इस पूरे मामले में अपना एक प्रेस नोट जारी कर कर लंबा चौड़ा ब्यौरा प्रस्तुत करा हैl

अब प्रश्न उठता है कि यह गोरखधंधा कितने समय से चल रहा था और किसके सरंक्षण में चल रहा था.. सूत्रों से सुनने में आया है कि कुछ तथाकथित पत्तलकारों की सेटिंग बिगड़ गई थी। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। जिसके चलते यह पूरा मामला संज्ञान में आया है और तथाकथित पत्तलकारों द्वारा अपनी सेटिंग जमाने के लिए पूरे मामले को नवागत की समक्ष अपनी सेटिंग जमाने के लिए उजागर किया गया है ।और इसी के चलते गैस एजेंसी संचालक को  क्लीन चिट दे दी गई है। शायद ऐसे ही उज्जवला योजना का भविष्य भी तय होता हो ….. तथाकथित पत्तलकारों के द्वारा।

csnn24.com आपसे निवेदन करता है कि जागरूक बने ।कोई भी गैस एजेंसी का सप्लायर अथवा हॉकर आप के निवास पर गैस की टंकी वितरित करने आता है तो आप हॉकर से बोले इसका वजन कर कर बताइए । नियम के अनुसार उनके पास एक वजन करने की मशीन जो हुक नुमा होती है, होना चाहिए जो ग्राहकों को संतुष्ट कर सके।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!