ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
खबरों की खबरदेशमध्यभारतरतलाम
Trending

खबरों की खबर, csnn24, पूरे सप्ताह की खबरों का पोस्टमार्टम, खबरों के अंदर की खबरl

हम खबर दिखाते हैं, दबाते नही।

Publish Date: April 12, 2023

(www.csnn24.com)SHEEMON NIGAM  एक बार फिर हम आपके समक्ष आए हैं, खबरों की खबर लेकरl हमारा प्रयास रहता है कि हम खबरों की खबर लेते हुए खबरों का पोस्टमार्टम कर कर अंदर की खबर बाहर लाएंl

जिले में नए-नए आए कप्तान धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं। और उनके साथ साथ जिले में पदस्थ उनकी टीम डिफेन्सिंग खेल रही है। रोज शराबियों को लेकर खुले में शराब पीने वालों के चित्र तो जारी हो रहे हैं ,परंतु साहब को शायद मालूम नहीं कि संपूर्ण ग्रामीण अंचलों में अवैधानिक रूप से चल रहे ढाबों में असली खेल हो रहा है । और यहीं पर बड़ी कार्रवाई तब सामने आएगी जब जिले के नहीं ,शहर से साहब के कुछ खिलाड़ी जाकर वहां पर बैटिंग करें नहीं तो फिर…. वाक ओवर स्थानीय टीम के द्वारा विरोधी टीम को दे दिया जाएगा…… जैसे आबकारी विभाग देता आया है….। सुनने में आया है कि एक साहेब ने तो थप्पड़ मार कर सेटिंग कर लीl

कप्तान साहब शहर में जगह-जगह छोटे बड़े आकर्षक अजीबोगरीब नाम वाले कैफे खुल गए हैं। जहां पर… दिन भर इलू इलू करने वालों का तांता लगा रहता है… सुना है इसके अलावा और बहुत कुछ भी होता है… लगभग हर थाना क्षेत्र में यह इलू इलू सेंटर है। आवश्यकता है एक बार निगरानी , चेतावनी की… भविष्य में कहीं यहां पर ओयो के बोर्ड लगे नजर नहीं आए…।

जिले के मुखिया ने स्कूलों को लेकर आदेश जारी करें हैं। मनमर्जी का खेल नहीं चलेगा नहीं तो सजा भुगतनी होगी। परंतु अब बहुत देर हो चुकी क्योंकि 80 परसेंटेज स्कूल मनमर्जी का खेल खेल चुके हैं ।और जो बच गए हैं वह अंदर ही अंदर खेल रहे हैं… और अभिभावक बच्चों के भविष्य के नाम पर सब कुछ झेल रहे हैं….. It’s ok ..

नगर के प्रथम नागरिक ने एक नया नारा बनाया हैl सेव सोना, साड़ी, और स्वच्छता मैं नंबर वन अबकी बार। परंतु यही नारा भूल गई नगर सरकार । खिलाड़ियों के मैदान पर जहां मामा जी ने खुशियां बिखेरी थी अब वहां पर ट्रेचिंग ग्राउंड जैसा नजारा था .. और प्रतिबंधित पॉलीथिन का ढेर… और मामा जी के आगमन के लिए तोड़ी गई दीवार आज भी खिलाड़ियों का मुंह चिढ़ा रही है | सुना है विरोध के बाद जिले के मुखिया ने कहा था कि अगले दिन ही दीवार बन जाएगी , अभी तो इंतजार बाकी है !..

मामा जी ने मंच से जिले के अधिकारी से लाडली बहना योजना के संपूर्ण आंकड़े लिए थे अब… बची हुई बहनों का सपना कैसे पूरा होगा क्योंकि नगर सरकार ने समग्र आईडी का काम बंद कर दिया है ! आदेश ऊपर से जो है… कारण पता नहीं ऊपर से क्यों है , खेर मामा जी बोल कर गए हैं चिंता ना करें तारीख भी बढ़ा दूंगा…

पूरे प्रदेश में भाजपा के जिला मुखिया को बदलने की कवायद चल रही है ,परंतु रतलाम भाजपा के मुखिया अभी तो गदगद हैं , क्योंकि उनके दोनों हाथ में लड्डू नजर आ रहे हैंl सुना है मामला रत्नपुरी और नवाबों की नगरी में उलझा हुआ है | सुना है राजा और नवाब साहब इस पद पर अपना अपना वजीर बिठाना चाहते हैं और इस शह मात के खेल में फिलहाल तो दरबार मजे कर रहे हैं…..l

हम नहीं बोलते सुनी – सुनाई है, इसलिए विश्वास करें अथवा ना करें परंतु यह चर्चा पंजा पार्टी के मुखिया को हमेशा कटघरे में खड़ा कर देती है | जब भाजपा का प्रदेश स्तर का कोई नेता आता है, आवाजें उठती है कि सेटिंग सेटिंग में सबकुछ सेट हो जाता है, सुना है ?सेटिंग ऊपर तक… परंतु हम पुष्टि करें तो भी कैसे ? इसलिए नहीं करते…l
चलते चलते पुलिस कप्तान की सख्ती का असर आलोट में गिरफ्तार हो गए चेतावनी के 24 घंटे पहले कंजर…! इसके पहले तो पता नहीं क्या चल रहा था? अब चर्चा है कि कप्तान ऐसा कौन सा च्यवनप्राश खिला दिया कि 24 घंटे के अंदर ही परिणाम आ गया?

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!