
Publish Date: April 12, 2023
(www.csnn24.com) रतलाम जिला आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2022–23 मे लक्ष्य के विरुद्ध 99.23 प्रतिशत राजस्व अर्जित किया गया है। जिले का लक्ष्य 271 करोड रुपए थाl जिसके विरुद्ध 268 करोड़ 91 लाख 79 हजार रुपए का राजस्व अर्जित किया गया।
सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि रतलाम जिले में1 अप्रैल 2023 से 10 अप्रैल 2023 की अवधि में अहाते बंद रहने संबंधी कार्रवाई एवं दुकानों के आसपास पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उक्त अवधि में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा7 36 के अंतर्गत 13 प्रकरण कायम किए गए भ्रमण एवं गश्त की कार्रवाई जारी है।





