ज्ञान भंडारदेशपर्यावरण
भारत में बाघों की तादाद 2022 में बढ़कर हुई 3167, पीएम मोदी ने जारी किए नए आंकड़े

Publish Date: April 9, 2023
(www.csnn24.com )भारत में बाघों की तादाद 2022 में बढ़कर हुई 3167, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके आंकड़े आज जारी किए l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर बाघ गणना के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। 2022 तक देश के अंदर 3,167 बाघ थे जबकि 2018 में पिछली बाघ गणना के वक्त यह संख्या 2,967 थी। 2014, 2010 और 2006 की बाघ गणना में यह संख्या क्रमश: 2,226, 1,706 और 1,411 थी।




