ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जनसम्पर्करतलाम

अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं सक्रियता के साथ लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाए

विधायकगणों एवं कलेक्टर की उपस्थिति में लाडली बहना योजना की समीक्षा की गई

Publish Date: March 25, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम /मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है इसके क्रियान्वयन में अधिकारी कर्मचारी पूर्ण गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंजनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं सहयोग करें। उक्त निर्देश विधायक  चैतन्य काश्यप तथा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए। कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले में योजना के तहत ईकेवाईसी कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बिंदुवार दिशा निर्देशित किया गया। इस दौरान  राजेंद्र सिंह लुनेरासीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विधायक  चैतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार हमें रतलाम जिले में अच्छी कार्यशैली के साथ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लक्ष्य को अर्जित करना है। उन्होंने आधार अपडेशन के लिए केंद्रों की संख्या में वृद्धि की आवश्यकता जताई। श्री कश्यप ने कहा कि महिलाओं को ईकेवाईसी तथा योजना संबंधी अपने आवेदन की पूर्ति करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएउनको लंबी लाइन में खड़े नहीं रहना पड़े इसके लिए टोकन की व्यवस्था की जाना चाहिए। दिन भर में प्रत्येक सेंटर पर कम से कम 50 टोकन जारी किए जा सकते हैं। श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम जिले ने शासन के महत्वपूर्ण अभियानों के सफल क्रियान्वयन में अपनी अलग पहचान बनाई है और निश्चित रूप से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में भी जिला अपनी सफल भूमिका का निर्वाह करेगा। श्री काश्यप ने जिला अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में सजगता के साथ मानिटरिंग की बात कही। उन्होंने ईकेवाईसी पोर्टल में एंट्री आधार लिंक करने जैसे बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहां कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। योजना जन कल्याणकारी है किसी बहन के लिए एक हजार रूपए प्रति माह की राशि अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। योजना से कई जरूरतमंद बहनों की आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति होगी। डॉक्टर पांडे ने अधिकारियों से कहा कि समाजों से जुड़े नेतृत्व कर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से सतत संपर्क रखें जो योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है। समाज के प्रेरक व्यक्ति योजना से जुड़ेंगे तो योजना के क्रियान्वयन में कठिनाई नहीं आएगी। इसके साथ ही लोगों के साथ आपका प्रसन्नचित्त व्यवहार जरूरी है। प्रत्येक स्तर पर जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त करें।

राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहां कि सभी के सहयोग एवं समन्वय से मुख्यमंत्री लाडली बहना जैसी महत्वपूर्ण योजना का सफल क्रियान्वयन जिले में किया जावेगा। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ट्राइबल क्षेत्र के शैडो एरिया में काम करने के लिए कलेक्टर ने विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया। रतलाम शहर में काम की धीमी गति पर निगमायुक्त के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने कहा कि पिछले दिनों निरीक्षण में पाया गया कि सीएससी सेंटर खाली पड़े थे। ईकेवाईसी के लिए आई महिलाओं की संख्या अत्यंत कम थी। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि योजना संबंधी कार्य में ढिलाई बरती तो सख्त कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। समयसीमा का ध्यान रखेंटालमटोल नहीं करेंसर्वर की धीमी गति या नेट प्रॉब्लम का बहाना नहीं चलेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में अब तक की गई ईकेवाईसीमहिलाओं के बैंक खाता खोलने संबंधी कार्रवाई तथा बैंक खातों को डीबीटी इनेबल बनाने संबंधी कार्य की तथ्यात्मक जानकारी दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!