माहेश्वरी समाज का अन्न जल बचाओ मिशन
प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, अन्न का व्यर्थ दुरुपयोग नहीं होने देने, तथा जल को बचाने का संकल्प

(www.csnn24.com) रतलाम प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नववर्ष की संध्या पर माहेश्वरी समाज मिलन समारोह बड़बड़ हनुमान मंदिर मैं पूजन अर्चन के पश्चात परिसर स्थित जानकी मंडप पर मनाया गया|
माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ,संरक्षक माधव काकानी, सचिव नरेंद्र बाहेती, पदाधिकारी डॉक्टर बी एल तापड़िया ,राजेश चौखड़ा, पप्पू भंसाली, घनश्याम लोहिया, अनुरूप सोमानी सहित सभी नवीन कार्यकारिणी सदस्य , समाज के महिला मंडल ,युवा संगठन , कपल क्लब के योगदान सहित समाज के वरिष्ठ जन के मार्गदर्शन में सुबह से ही मिलन समारोह की तैयारियां शुरू हो गई| मातृशक्ति द्वारा सायंकाल गरबा रास उल्लास पूर्वक किया गया पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ|
विगत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करते हुए, अन्न का अनादर न करने, झूठा ना डालने के साथ पानी का अपव्यय न करने का संकल्प समाजजनों के साथ मिलकर निभाया |

लगभग 2000 लोगों ने प्रसादी वितरण का लाभ लिया और मात्र एक थाली झूटन ही निकली जोकि अपने आप में एक मिसाल है | इस वर्ष भी समाज जन ने अपनी यह परंपरा कायम रखी है| पुर्व के वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पानी का अपव्यय नही हुआ |
सभी समाजजनों का सहयोग प्रेरणा दायक रहा।





