ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
रतलामराजनीति

बजट में रतलाम के सड़क और पुल निर्माण हेतु 56 करोड़ 50 लाख का प्रावधान

विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, लोक निर्माण मंत्री और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का माना आभार

Publish Date: March 2, 2023

बजट में रतलाम के सड़क और पुल निर्माण हेतु
(www.csnn24.com)रतलाम,
 राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा म.प्र. के लिये वर्ष 2023-24 के प्रस्तुत ई-बजट में रतलाम शहर के लिये 46 करोड़ 50 लाख रूपये की अनुमानित लागत के सड़क और पुल निर्माण के कार्य शामिल किये गये है। इसके अलावा शहरों की आंतरिक सड़कों के पुर्ननिर्माण और रख-रखाव के लिये कायाकल्प योजना का भी बजट में उल्लेख है। इसके तहत रतलाम नगर निगम को 10 करोड़ रूपये दिये जाने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। विधायक चेतन्य काश्यप ने बजट में शामिल किये गये कार्यों के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्री काश्यप ने बताया कि बजट में जो दो सड़कें शामिल की गई हैं उनमें एक 12 करोड़ रूपये अनुमानित लागत की साढ़े तीन किलोमीटर लंबी बंजली-सेजावता बायपास मार्ग पर फोरलेन और दूसरी छः करोड़ अनुमानित लागत वाली दो किलोमीटर लंबी फोर लेन बंजली हवाई पट्टी तक की सड़क है जो कि रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा अंर्तराज्यीय मार्ग पर बने फोरलेन से आगे हवाई पट्टी तक बनेगी।

उन्होंने बताया कि इन सड़कों के अलावा एक पुल के निर्माण को भी बजट में शामिल किया गया है, जो 31 करोड़ 50 लाख रूपये अनुमानित लागत से बंजली-सेजावाता बायपास मार्ग स्थित समपार क्रमांक 190 पर प्रस्तावित आर.ओ.बी. है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!