भीषण सड़क हादसा 15 की मौत 50 से अधिक घायल
मुख्यमंत्री पहुंचे घटनास्थल पर मृतकों को 10 लाख गंभीर घायलों को 2 लाख एवं अन्य घायलों को एक एक लाख की आर्थिक सहायता

(www.csnn24.com) मध्य प्रदेश के सीधी चुरहट नेशनल हाईवे पर कल रात को 9:00 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीधी में गृह मंत्री के साथ कोल समाज के प्रोग्राम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। तथा उन्होंने दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजन एवं घायलों से मुलाकात करते हुए एवं हर संभव सहायता की बात कही।

उन्होंने कहा कि घायलों का संपूर्ण इलाज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो एअरलिफ्ट भी किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दस लाख गंभीर घायलों को दो लाख तथा अन्य घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा करी है।

इसके साथ ही जरूरतमंदों को सरकारी नौकरी का भी आश्वासन दिया गया है। पूरा घटनाक्रम कल रात 9:00 बजे का बताया जा रहा है जब सीमेंट से भरे एक ट्रक का टायर फट गया, और तेज गति होने के कारण वह बेकाबू हो गया। तथा उसने किनारे पर खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी यह सभी बसे सतना में हुए कौन समाज के महाकुंभ में शामिल होने आई थी। तथा वहां से वापस लौट रही थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मिलित हुए थे ।शिवराज सिंह चौहान दुर्घटना के दौरान सीधी में ही थे।

तथा घटना की जानकारी लगते ही वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी घटना मोहनिया टनल के पास हुई ट्रक की टक्कर से दो बसें नीचे खाई में गिर गई जबकि एक हाईवे पर ही पलट गई। यह सभी बसे सम्मेलन में भीड़ इकट्ठा करने के लिए दिए गए टारगेट को पूरा करने के चलते आई थी। प्रत्येक बस में 50 से 60 लोग सवार थे।

वापसी के समय यह बसें चुरहट थाना क्षेत्र के बरखड़ा गांव के पास रोकी गई थी। यहां पर बस में सवार लोगों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई अन्य नेताओं ने इस हादसे पर अपना दुख एवं संवेदनाएं प्रकट करी है।मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी घटनास्थल तथा हॉस्पिटल पहुंचे तथा मृतकों एवं घायलों के परिजनों से मुलाकात कर कर उन्हें सांत्वना प्रदान करी।




