ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी पर छूट भी, रोजाना इनाम जीतने का मौका भी!... सिर्फ सर्वानंद बाजार पर... सेवापूर्ण कर विदा हुईं बच्चों की चहेती 'नसरीन मैडम': उपहार पाकर चहके बच्चे, पर जुदाई के गम में रोक न... SYSITS, रतलाम में पहली बार आयोजित... TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन.. रॉयल कॉलेज में ‘IGNITE – The Beginning’ कार्यक्रम का भव्य समापन: विद्यार्थियों को मिले जीवन, समय प्र... माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर... ऑनलाइन शराब की बुकिंग... एक बार बुकिंग में आप 9 लीटर शराब ओर 18 लीटर बीयर ले सकते हैं...ऐप जारी... 'शाम से कहना छेनू आया था...', अब बोले केशु निनामा—'बुलाओ थाना प्रभारी को, कहना केशु आया है'.... शराब दुकान पर हफ्ता वसूली के लिए हमला, सेल्समैन के सिर में 13 टांके, हाथ फ्रैक्चर... दीपावली पर कार्बाइड गन एवं कार्बाइड लैंप के उपयोग से बचे....रतलाम पुलिस की अपील.... रतलाम पुलिस की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सख्ती...
जनहित ख़बरेरतलाम

रॉयल कॉलेज में ‘IGNITE – The Beginning’ कार्यक्रम का भव्य समापन: विद्यार्थियों को मिले जीवन, समय प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और सफलता के अचूक सूत्र….

Publish Date: November 2, 2026

(www.csnn24.com)  रतलाम: रॉयल कॉलेज (रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एंड एडवांस्ड स्टडीज) के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित भव्य “IGNITE – The Beginning” कार्यक्रम का सफलतापर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जीवन कौशल, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, नियमितता, साइबर अपराध एवं अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को नारकोटिक्स, साइबर फ्रॉड और अपराध नियंत्रण जैसे अत्यंत समसामयिक विषयों पर गहरी जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर होने वाले साइबर अपराधों के प्रति अत्यधिक सतर्क रहने और किसी भी आपराधिक गतिविधि से बचने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास किसी को भी इस तरह की कोई समस्या या संकट हो, तो तुरंत आगे आकर पुलिस या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और किसी पीड़ित व्यक्ति या परिवार की मदद कर समाजहित में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रतलाम पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. संयोगिता सिंह एवं पूर्व निदेशक जन शिक्षण संस्थान श्रीमती कल्पना पुरोहित उपस्थित रहीं।

डॉ. संयोगिता सिंह ने समय एवं जीवन प्रबंधन विषय पर अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को समय के सदुपयोग और जीवन में अनुशासन के महत्व को समझाया

श्रीमती कल्पना पुरोहित ने जीवन का लक्ष्य एवं नियमितता विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन में मुकाम हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य और निरंतरता अत्यंत आवश्यक है।

​अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन के पश्चात कॉमर्स एवं मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ड्रामा और लोक नृत्य जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।

​इस ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक आयोजन में कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं प्राध्यापकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से एजुकेशन डिपार्टमेंट की प्राचार्या डॉ. आर.के. अरोड़ा, कॉमर्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अमित शर्मा, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की हेड प्रो. मृदुला उपाध्याय, लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के हेड प्रो. कपिल केरोल, साइंस डिपार्टमेंट की हेड प्रो. दीपिका कुमावत, तथा मैनेजमेंट एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट से डॉ. हिमांशु बैरागी, प्रो. कमल पाटीदार, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. यक्षेंद्र हरोर, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. कहकशा चिश्ती एवं प्रो. राजलक्ष्मी जैन, प्रो. अदिति पारीक उपस्थित रहीं और सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

​कार्यक्रम का आकर्षक और प्रभावशाली मंच संचालन डिपार्टमेंट स्टूडेंट्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में रॉयल कॉलेज के प्रशासक श्री दिनेश राजपुरोहित ने सभी पधारे हुए अतिथियों, वक्ताओं, प्राध्यापकगणों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button