ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
रतलामराजनीति

पुण्यतिथि पर दीनदयाल नगर में पुष्पांजलि कार्यक्रम – दीनदयालजी का समर्पण भाजपा ही नहीं देश के लिए मिसाल – विधायक चेतन्य काश्यप

Publish Date: February 11, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम 11 फरवरी 2023। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दीनदयाल नगर स्थित उद्यान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडितजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए पर मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्यायजी का समर्पण भाजपा ही नहीं, देश के लिए मिसाल है। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का जो दर्शन प्रतिपादित किया, उस पर 75 वर्षों की जद्दोजहद के बाद देश में बनी भाजपा की सरकारें पूर्णतः खरी उतरने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रवाद पं. उपाध्याय का ध्येय था और इसे ध्यान रखते हुए भारत का गौरव कैसे बढ़े, दुनिया में उसकी ताकत को पहचाना जाए, यह इसी दर्शन का परिणाम है। श्री काश्यप ने कहा कि पण्डित उपाध्याय ने भारत के गौरव के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता उनकी पुण्यतिथि पर संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे ले जाएंगे और दुनिया में देश को गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम को जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना, सोश्यल मीडिया के करण वशिष्ठ, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य दिलीप गांधी, पप्पु पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, रामलाल डाबी, पार्षद बलराम भट्ट, शक्तिसिंह राठौर, संगीता सोनी, प्रीति कसेरा, कविता चैहान, निशा सोमानी, रणजीत टांक सहित पवन सोमानी, राजेश रांका, गौरव त्रिपाठी, राकेश मीणा, हेमंत राहोरी, नंदकिशोर पंावर, शुभेन्द्रसिंह गुर्जर, मुबारिक शैरानी, विवेक शर्मा, श्रीकांत डोशी, विक्रम लोहिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने प्रतिवर्षानुसार आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरूआत की। पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित उपस्थितजन जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण ने निधि समर्पित की। अभियान के सहप्रभारी जयवंत कोठारी को चेक प्रदान किए गए। पहले ही दिन अभियान में 1 लाख रूपए से अधिक की राशि एकत्रित हुई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मंगल लोढा को आजीवन सहयोग निधि अभियान के लिए रतलाम विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!