
Publish Date: February 8, 2023
(www.csnn24.com) रतलाम जिले के जावरा में अचानक उस समय हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक वैगन गाड़ी में आग लग गई ,और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गईl इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे परंतु कोई जनहानि नहीं हुई हैl यह वेंन नीमच से जावरा होते हुए उज्जैन की तरफ जा रही थी।

तभी अचानक जावरा के धाकड़ चौराहे पर इसमें आग लग गईl इस दौरान वेंन में 4 लोग सवार थे जिन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया गया और वेन की आग पर काबू पाया गयाl प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा हैl आग लगने के पश्चात वेंन पूरी तरह से जलकर खाक हो गईl





