
Publish Date: February 5, 2023
(www.csnn24.com)जीएसटी काउंसिल ने ट्वीट कर बताया है कि परिषद की 49वीं बैठक 18 फरवरी को दिल्ली में होगी। ‘एएनआई ‘ के अनुसार, काउंसिल की बैठक में पान मसाला व गुटखा कंपनियों पर टैक्स, ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो व घुड़दौड़ पर जीएसटी लगाने और अपीलीय न्यायाधिकरणों की स्थापना को लेकर चर्चा की संभावना है। काउंसिल की 48वीं बैठक 17 दिसंबर 2022 को हुई थी।





