
(www.csnn24.com)रतलाम। सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी के अवतरण दिवस पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा श्री विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर भगवान श्री का जन्मदिन धार्मिक परम्परा अनुसार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 09 बजे पं पवन बैरागी जी द्वारा पंचामृत से अभिषेक, अभिषेक पश्चात पं रोहित पांडे द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की कथा तथा पं गोपाल कृष्ण जी द्वारा हवन करवाया गया

हवन पश्चात भगवान श्री की महाआरती की गई जिसमें समाज अध्यक्ष जनक नागल सहित कांग्रेस नेता श्री मंयक जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा सोनी, संध के श्री कमलेश भंडारी, श्री नरेन्द्र श्रेष्ठ, श्री शांतिलाल जी चूहैल, राजेश नांगल, कृष्णा वुडडल, मोहन वायलर, महेश वंडेला, राजेश चवलारेड, जितेन्द्र बामनिया, नागु जी बोदलीया, गेंदालाल जायसवाल, विरेन्द्र वंडेला, रवि वंडेला, महासभा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कारूणिया विष्णु भाणनेचा, राहुल शर्मा एडवोकेट, नितेश वायवर, विनित नांगल,अनिल वंडेला, शुभम चुहैल, हितेश नांगल आदि सहित समाज बंधु एवं महिला मंडल उपस्थित था

महाआरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा शांय तक भजनों का आयोजन किया गया





