ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
उत्तर भारतदेश

भारत बायोटेक ने लॉन्च की दुनिया की पहली सुई रहित Covid वैक्सीन

नेजल कोरोना वैक्सीन

Publish Date: January 27, 2023

नई दिल्ली (csnn24.com) | भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने गुरुवार, 26 जनवरी को iNCOVACC BBV154 नाम से एक नॉक-आउट वैक्सीन लॉन्च की। वैक्सीन का वितरण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया है। इनकोवैक दुनिया की पहली सुई रहित Covid वैक्सीन है।

325 रुपये प्रति डोज होगी कीमत
भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपये प्रति डोज के हिसाब से उपलब्ध होगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसकी कीमत 800 रुपये होगी। कंपनी को पिछले साल प्रारंभिक 2 खुराक अनुसूची और एक विषम बूस्टर डोज के रूप में अनुमोदन प्राप्त हुआ। इससे पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने 18 साल से अधिक आयु वर्ग में इंट्रानेजल वैक्सीन के आपातकालीन इमरजेंसी को मंजूरी दी थी।

इंट्रानेजल वैक्सीन के नाम से जाना जाता है
नेजल कोरोना वैक्सीन की खुराक नाक के जरिए दी जाती है। इस वैक्सीन को इंट्रानेजल वैक्सीन के नाम से जाना जाता है। इस टीके का इस्तेमाल इंजेक्शन के विकल्प के तौर पर किया जाएगा। खासतौर पर जिन्हें सुइयों से डर लगता है। ऐसे लोगों के लिए नेजल वैक्सीन अच्छा विकल्प है।

पहले यह टीका प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगा
इनकोवैक वैक्सीन को स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर स्टोर किया जा सकता है। वैक्सीन को सेंट लुइस, मिसौरी और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग नेजल कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज ले सकते हैं। पहले यह टीका प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button