
Publish Date: January 24, 2023
(www.csnn24.com)महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बी. आर. अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन का एलान किया है। ठाकरे ने कहा, “हम संविधान को बचाने के लिए एक साथ आए हैं।” अंबेडकर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि एनसीपी और कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल होंगे।”





