भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा:- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी….
प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

(www.csnn24.com) रतलाम 07 अप्रैल 2026 / भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार रतलाम आए विप्लव जैन का मंगलवार को मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विशाल वाहन रैली निकालकर जोशीला स्वागत किया। भाजयुमो महामंत्री ने अभिवादन कर सबका आभार जताया। रैली कालिका माता मंदिर परिसर से आरंभ हुई। आरंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने स्वागत मंच से कहा कि उन्हें प्रदेश स्तर की यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है। वे भाजपा नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्व और विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन का पालन करने की अपील की।
इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम के कार्यकर्ता को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से लगातार मेहनत करने और पार्टी को मजबूत रखने का आह्वान किया। युवा मोर्चा की रैली कालिका माता से आरंभ होकर नगर निगम, कालेज रोड़, नाहरपुरा, माणक चौक , घास बाजार, चांदनी चौक , तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी , शहीद चोक, लोकेन्द्र टाकिज होते हुए न्यु रोड़ स्थित युवा मोर्चा के जिला कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।












