ब्रेकिंग
नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार....
कानून एवं अपराधनामलीरतलाम
Trending

नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्कर्म….

जिले में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की दूसरी घटना... इसके पहले रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक के साथ दुष्कर्म के पश्चात हुई थी हत्या.... इसमें आरोपी बाल अपचारी थे.. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

Publish Date: March 28, 2026

o(www.csnn24.com) रतलाम विगत 15 दिनों मे रतलाम जिले में दो बलात्कार की घटनाएं सामने आई है। जिसमें नाबालिक युवतियो के साथ बलात्कार हुआ है। रतलाम के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवतियों के साथ जबरदस्ती का मामला सामने आया है। इसमें एक 15 वर्षीय बालिका थी तथा दूसरी 18 वर्षीय बालिग युवती थी। दोनों घटनाक्रम में युवतियां पारिवारिक शादी समारोह में सम्मिलित होने गई थी। सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक युवती के साथ चार बाल अपचारियों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था तथा पुलिस में तत्परता से उनको गिरफ्तार कर लिया था। नामली का घटनाक्रम उससे अलग बताया जा रहा है जहां पर घटना हुई है वह एक भाजपा नेता के भतीजे की अगरबत्ती फैक्ट्री बताई जा रही है। इस फैक्ट्री  नाम देव सोनावा  के नाम से है दुष्कर्म का शिकार। दोनों चचेरी बहने है।जिसमें एक की उम्र 15 वर्ष तथा दूसरी की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। पूरे मामले के अनुसार दोनों बहने 25 तारीख की दोपहर उनके रिश्तेदार यहां नामली में गोद भराई कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान राजवीर कुमावत वहां पर पहुंचा तथा उसने दोनों बहनों से बोला कि मुझे तुमसे 10 मिनट बात करनी है। हमने मना किया तो राजवीर कुमावत हमें बहला फुसला कर देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री जो की नामली में है वहां पर लेकर गया। वहां पर सुमित जाट निवासी घट वास तथा पवन जाट निवासी नामली पहले से ही उपस्थित थे। फरियादिया ने बताया कि वह उन्हें पहले से ही जानती थी। इसी दौरान राजवीर उन दोनों को फैक्ट्री के अंदर छोड़कर बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। फर्यादिया ने बताया कि इसी दौरान सुमित जाट उसे फैक्ट्री के अंदर बने हुए एक कमरे में ले गया तथा वहां पर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सुमित के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी । इस पूरे कृत्य में राजवीर और पवन जाट ने भी उसको सहयोग किया। फरियादिया ने यह भी बताया कि जब वह कमरे से बाहर आई तो वहां पर उसकी चचेरी नाबालिक बहन ने रोते हुए बताया कि पवन ने सोफे पर ले जाकर उसके साथ भी गलत काम दुष्कर्म किया है। उसके पश्चात पवन जाट इन दोनों बहनों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसके घर लेकर गया जहां पर पवन तथा सुमित दोनों ने पुनः उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके पश्चात दोनों चचेरी बहनें अपने मामा के घर पर चली गई वहां पर उनके परिजन भी मौजूद थे इन लोगों ने डर और घबराहट के कारण उनको कुछ भी नहीं बताया। तत्पश्चात अगले दिन बहनों ने अपने परिजनों को पूरे घटना कम से अवगत कराया तथा थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। हालांकि अभी पुलिस के द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है कि देव सोनवा जिसकी फैक्ट्री पर यह सारा घटनाक्रम घटित हुआ है उस पर प्रकरण दर्ज करा है अथवा नहीं सूत्रों के मुताबिक देव सोनवा इस पूरी घटना के दौरान नामली में अथवा अपनी फैक्ट्री पर उपस्थित नहीं था ।प्रश्न यह उठ रहा हे की  फैक्ट्री की चाबी अथवा अंदर  घुसने की अनुमति इन तीनो आरोपियों को किसने दी क्या यह देव सोनवा के मित्र हैं तथा इन लोगों की आपस में मोबाइल पर कोई चर्चा हुई थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पाक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धारा 137 /2 …16/1…76/2…62/2M..351.. आदि धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!