नाबालिक युवती की हत्या… परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप… बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन
विवाह समारोह में शामिल होने अपनी छोटी बहन के साथ गई थी...

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम अमलिया कोट खुर्द पंचायत सेमल खेड़ा के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक युवती की हत्या का मामला सामने आया है।युवती अपनी छोटी बहन के साथ गांव में परिवारिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने गई थी। पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस ने अभी कुछ भी नहीं खुलासा किया है तथा पोस्टमार्टम के पश्चात पूरी जांच की बात कही है। मृतका के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने गांव से बाहर गए थे तथा रात को 4:00 बजे घर पर आए तब उन्हें पता चला कि दोनों बेटी विवाह समारोह से अभी तक नहीं आई है। घर पर उसकी मां छोटा भाई दादा-दादी थे। पिता विवाह समारोह में पहुंचे तो वहां पर बताया गया कि युवती तो वहां से 3:00 ही चली गई थी। विवाह समारोह में छोटी बेटी वहीं पर थी तथा उसने पिता को बताया कि उसे युवती को चार युवक अपने साथ ले गए थे। उसने उनके नाम भी बताया तथा यह भी बताया कि उसके द्वारा शोर मचाया गया था परंतु डीजे की आवाज में वह सुनाई नहीं दिया। मराठी का के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। शायद आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया गया था। पिता ने जब चारों युगों से परिजनों के साथ पूछताछ कारी तो उन्होंने एक दूसरे का नाम लेते हुए तलम टोली करी तथा फिर बताया कि वह घर के रास्ते की तरफ गई थी। इस दौरान तीन युवक भाग गए तथा एक युवक को पिता एवं परिजन ने पुलिस के सुपुर्द किया है। खोजबीन के बाद परिजन को युवती का शव घर से 200 मीटर दूरी पर मिला इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई तथा पुलिस मौके पर पहुंची एवं युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिजनों का यह भी कहना है कि यदि उसने आत्महत्या करी होती तो उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने जमीन पर रखा हुआ नहीं। एडिशनल एसपी ग्रामीण के अनुसार साक्ष्यप के आधार पर जांच की जा रही है तथा युवती का संदिग्ध अवस्था में मिला है पोस्टमार्टम के पश्चात ही कुछ खुलासा हो पाएगा।





