
(www.csnn24.com) रतलाम/रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में तीन लोगों के हताहत होने की जानकारी सामनेआईं है.।
जानकारी के अनुसार टाइल्स से भरा हुआ एक ट्रक जो कि गुजरात मोरबी से जा रहा था बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम उंडवा कलम पाड़ा मैं अचानक रिवर्स में आ गया.. इसी दौरान अंडा सप्लाई करने वाली एक गाड़ी जिसमें तीन लोग सवार थे वह इसकी चपेट में आ गए बताया जा रहा है कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई है… मृतक में दो लोग रतलाम के एवं एक अन्य झाबुआ
रहवासी थे… इसमें सवार लोग झाबुआ जिले में शादी समारोह में गए थे वहां से लौट रहे थे। इसमें कि नाम की शिनाख्ती हुई है। जिनका नाम जफर भाटी एवं रियाज भाटी एवं अब्दुल हमीद बताया जा रहा है। बिलपाक थाना प्रभारी अयूब खान एवं पुलिस बल तथा रेस्क्यू बल मौके पहुँचे एवं क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शवो को बाहर निकाला गया परिजन मौके पर पहुंच गए थे। मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





