
(www.csnn24.com)रतलाम रतलाम की कक्षा LKG का छात्र यथर्व पित्ता प्रकाश पलासिया उम्र 5 के द्वारा पांचवी रोलर स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप 2025 जो कि नांदेड (महाराष्ट्र) मे दिनांक 28 से 30 दिसम्बर 2025 को आयोजित हुई जिसमे यथर्व के द्वारा म.प्र. की और से भाग लेकर 4 से 6 की कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया है। तथा नांदेड में आयोजित उक्त प्रतियोगिता मे यथर्व सबसे कम उम्र का स्केटर्स था तथा आयोजनकर्ता के द्वारा यथर्व को सबसे कम उम्र का स्केटर्स होने से पृथक से ” उभरते हुए खिलाडी” के रूप मे सम्मानित भी किया गया है।
यथर्व के द्वारा RSFI तीसरी मध्यप्रदेश राज्य रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2025 जो कि एमराल्ड हाइट्स स्कुल, राऊ इंदौर मे अक्टुम्बर 2025 को आयोजित हुई जिसमे तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल प्राप्त किया गया है।
रतलाम रोलर स्केटिंग एसोशियन के स्केटिंग कोच भुषण व्यास जो कि क्रीडा भारती द्वारा संचालित विरियाखेडी स्थित स्केटिंग रिंग पर निःशुल्क कोचिंग देते है। के द्वारा यथर्व अन्य बच्चों को स्केटिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है उनके द्वारा बताया गया है कि यथर्व के द्वारा चेतना खेल मेला वर्ष 2025 मे उत्कृष्ट, शानदार प्रदर्शन किया गया है।
यथर्व की इस उपलब्धि पर रतलाम रोलर स्केटिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष रितेश वोहरा तथा मध्यप्रदेश की स्केटिंग कोच श्रीमति ललिता चौहान के द्वारा बधाई शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।





