Publish Date: December 19, 2025
खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेलों के इस महाकुंभ की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। शहर के सभी खेल मैदान पूरी तरह से तैयार है। खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली की शुरुआत होगी, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां मार्च पास्ट और ध्वज वंदन के साथ खेल महाकुंभ की शुरुआत होगी।
समिति सचिव श्री जैन ने बताया कि खेल मेला में इस बार विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बालिका क्रिकेट रहेगा, जो कि टेनिस बॉल से होगा। इसमें विभिन्न विद्यालयों की कई टीमों ने हिस्सा लिया है। साथ ही जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस बार भी 100 से अधिक स्कूलों की अब तक एंट्री हो चुकी है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे।
समिति सचिव श्री जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए। उन्होंने अभिभावकों से खेल चेतना मेला के दौरान स्वयं भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। खेल मेले में इस बार 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे।