ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
जनहित ख़बरेनगर निगमरतलाम

अजब गजब नगर निगम खुद हरे भरे पेड़ काट रहा.. और डिवाइडर पर लगे गमले चोरी तथा स्टैंड क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट लिखा रहा….

डिवाइडर से गमले चोरी होना शुरू...

Publish Date: November 20, 2025

(CSNN24.NEWS) रतलाम का नगर निगम जो करें वह कम है। कल रतलाम नगर निगम के द्वारा सौंदर्य करण एवं विकास के नाम पर अलकापुरी चौराहे पर सैकड़ो वर्ष पुराने हरे भरे छायादार वृक्षों को काट दिया गया। और यदि कार्रवाई करने वाली ही ऐसा कृत्य

करें तो फिर आम व्यक्ति क्यों नहीं करें। इसके पहले भी नगर निगम सीमा में सैकड़ो हरे भरे पेड़ों को विकास के नाम पर बलि दे दिया गया परंतु कहीं पर भी विकास नजर नहीं आ रहा है। विकास एवं सौन्दर्यकरण के नाम पर नगर निगम के द्वारा सैलाना ओवरब्रिज पर हजारों लाखों रुपए खर्च करके स्टैंड के माध्यम से हरे-भरे पौधों को गमले में लगाकर सजाया गया था। तथा इसे पर्यावरण के लिए जागरूकता निरूपित किया था।

 

 

जब नगर निगम के द्वारा यह सौन्दर्यकरण एवं गमला करण किया गया था। तभी से सोशल मीडिया पर यह आशंका आम जनता जताने लगी थी कि यह चार दिन की चांदनी साबित होंगे तथा इन गमलो तथा स्टैंड को चोरों के द्वारा निशाना बनाया जाएगा तथा यह टिक नहीं पाएंगे। अब यह आशंका सही साबित हुई है तथा नगर निगम के द्वारा एक पत्र औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि 18 नवंबर को साइन का लगभग 6:00 बजे किसी व्यक्ति के द्वारा डिवाइड दर पर लगे गमले के स्टैंड वह ड्रम लाइट को क्षतिग्रस्त किया गया है। पत्र में यह भी उल्लेखित है कि महाराजा सज्जन सिंह चौराहे से सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर तक के डिवाइडर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पौधे लगे जीमेल को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर गया है। नगर निगम ने पत्र के माध्यम से मांग करी है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा को कंगाल कर प्राथमिक की दर्ज करें एवं कार्रवाई करें। अब देखना यह है कि नगर निगम इन गमलों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है। भविष्य में ऐसा ना हो कि नगर निगम को इन गमलो की सुरक्षा के लिए भी कोई चौकीदार रखने पड़े। और नगर निगम की कार्यशैली देखकर यह भी संभव है कि हो सकता है कि चौकीदार की नियुक्ति भी कर दी जाए।

CSNN24 आम नागरिकों एवं वहां से निकलने वाले राहगीरों से निवेदन करता है यदि वह किसी को ऐसा कृत्य करते देखे तो अवश्य  अथवा पुलिस एवं जिम्मेदार को फोन करें।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button