ब्रेकिंग
जिले में बीते 5 वर्षो में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश शासन ने 52 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की... अतिवृष्टि से फसल खराब होने व बांछड़ा समाज का मुद्दा विधानसभा में उठाया विधायक डॉ पांडेय ने ...--- खेल से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है - चेतन्य काश्यप शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को 156000 की खेलव... रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंख इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवं... सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया ... विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री च... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत.... महाशिवरात्रि पर्व पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में आस्था का विशेष आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने दिया स... महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली आज.. Maha Shivaratri 2026 : 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
रतलामराजनीति

विकसित रतलाम के लिए शुरू हो चुके है बदलाव – चेतन्य काश्यप प्रबुद्धजन दीप मिलन समारोह….

Publish Date: October 19, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम,  आपका आशीर्वाद जब तक मुझे मिलेगा, तब तक रतलाम की सेवा करना है।। विशेष निवेश क्षेत्र को स्वरूप में लाकर रतलाम को पूर्ण विकसित करने की जो कल्पना है और जो सपना देखा था, उसे पूर्ण रूप से जमीन पर उतारना है। शहर में बदलाव आ रहा है , लेकिन इसे बदलता हुआ नगर ही नहीं, अपितु व्यापार में, उद्योग में और सामाजिक स्वरूप में पूर्ण विकसित कर सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ेंगे।

यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रबुद्ध जन दीप मिलन समारोह में कही। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जो दायित्व मुझे दिया और प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर जो माहौल बना, उससे प्रदेश की जीडीपी मे उद्योग से हिस्सा बढ़ने लगा है | देश में मध्य प्रदेश खेती में नंबर वन रहा है और उससे प्रदेश की जीडीपी में 40 फीसदी हिस्सा खेती का और 20 प्रतिशत हिस्सा उद्योग से है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की परिकल्पना ने वातावरण बनाया है |रतलाम के निवेश क्षेत्र में 3 उद्योग जमीन ले चुके है। एक का तो भवन बनकर तैयार है। जल्द ही कई अन्य बड़ी कंपनियों का निवेश भी आ रहा है। इससे पूरा बदलाव आएगा |

श्री काश्यप ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि रतलाम को पुनः मालवा-निमाड़ का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बनाने की जो बात कही थी, वह पूरी होगी। निवेश क्षेत्र की चर्चा जिस तरह पूरे देश में हो रही है, उससे लगता है कि मालवा-निमाड़ ही नहीं पूरे देश में रतलाम का नाम रोशन होगा।

जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि रतलाम की प्रगति के लिए जब जनसमुदाय कदम से कदम मिलाकर चलता हो और सरकार के साथ आगे बढ़ते है, तो विकास, समाज और संस्कृति तीनों का संगम दिखता है। उन्हें गर्व है कि जनप्रतिनिधि, सरकार में मंत्री, सामाजिक – धार्मिक कार्यकर्ता के रूप में और संवेदनाओं से भरा हुआ जनकल्याण का कोई भी विषय हो, ऐसे सब कार्यों में चेतन्य काश्यप तत्परता से कदम बढ़ाते है। प्रदेश में हुए प्रयासों से दो साल में  लगातार एक मिशन के रूप में उद्योग क्रांति देखने को मिल रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम शहर विकास की ओर अग्रसर है और केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और नगर सरकार तीनों मिलकर काम कर रहे है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने में लगे हैं, जिससे हमारा शहर बदलता नज़र आ रहा है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काश्यपजी को सबसे बेहतरीन मंत्रियों में रखा है। ये हम सबके किए गौरव की बात है। आम जन के  विश्वास पर खरा उतरने के लिए मंत्रीजी के साथ नगर सरकार लगातार कार्य कर रही है। समारोह का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया| आभार युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने माना। इस दौरान शहर के व्यापारिक, व्यवसायिक, सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, विधि संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे |
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!