
Publish Date: October 14, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम/उज्जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी श्रीमती जशोदा बेन ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए।
भगवान का पूजन-अभिषेक मंदिर के पुजारी भारत गुरु द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा श्रीमती जशोदा बेन का सम्मान किया गया।







