ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
मध्य प्रदेशरतलामव्यापार

सब्सिडी वितरण नीति उद्यमियों के लिए बड़ा संबल बनी- काश्‍यप….

Publish Date: October 14, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम/भोपाल  एमएसएमई सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री  चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गतिशील नेतृत्‍व और मार्गदर्शन से मध्‍यप्रदेश में उद्योग और रोजागर का माहौल बदला है। प्रदेश की सब्सिडी वितरण नीति उद्यमियों के लिये सही अर्थों में बड़ा संबल बनी है। इससे सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमियों में उत्‍साह का नया संचार हुआ है और वे स्‍वयं का उद्योग लगाने के लिए प्ररित हो रहे है।

उन्‍होंने कहा कि सब्सिडी सहायता उद्योगों के शैशव काल में बहुत आवश्‍यक है। प्रथम 2 वर्ष उद्योगपतियों के लिए बहुत कठिन होते हैं ऐसे में आर्थिक सहायोग मिल जाये तो उद्योग का संचालन आसान हो जाता है और वे जल्‍द ही अपने पैर पर खड़े हो जाते है।
श्री काश्‍यप ने कहा कि मुख्‍यमंत्री के सहयोग और व्‍यक्तिगत रूची के कारण ही हम वर्ष 2024-25 में 700 करोड़ के बजट के विपरीत 2100 करोड़ रूपयों से ज्‍यादा की सब्सिडी का वितरण कर पाये। अब अगस्‍त 2025 तक की सभी अनुदान देनदारियों का भुगतान हो चुका है।

एमएसएमई नीति 2025 के प्रावधानों का उल्‍लेख करते हुए श्री काश्‍यप ने कहा कि इस नीति में नये उद्यमियों के लिए पहली बार 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। निर्यात करने वाले उद्यमियों को पोर्ट तक माल-भाड़े में 50 प्रतिशत अनुदान देने तथा स्‍टार्टअप को बढ़ावा देने के उदे्दश से नये उद्यमियों को एक साल तक 10000 रूपये महिनें की आर्थिक सहायता देने के भी प्रावधान किये गये है। जिससे युवा अपने नवाचारों को जमीन पर क्रियान्वित कर सके। मध्‍यप्रदेश ही देश का ऐसा अकेला राज्‍य है जहां नव उद्यमियों के लिए नीतियों में ऐसे प्रावधान किये गये है।
एमएसएमई मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 1080 प्लॉट आवंटित किये गये है लेकिन एक भी शिकायत नहीं आई है अब ब्‍लॉक स्‍तर पर उद्योग लगाने की संभावनाएं तलाश रहे है।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!