मुख्य डाकघर में लाखों की चोरी पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज दावा बहुत जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार….
सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिले हैं महत्वपूर्ण सुराग...

(www.csnn24.com) रतलाम के मुख्य डाकघर में कल रात 3:00 से 4:00 बजे के दरमियान में एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए ₹700000 पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है इसके अलावा पुलिस कप्तान अमित कुमार ने दावा किया है कि रतलाम शहर में 100 से अधिक कैमरे लगे हुए हैं तथा कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं चार थाना प्रभारीयो की टीम तैयार की गई है और जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा तथा मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलने के पश्चात तत्काल एसपी अमित कुमार एवं एडिशनल एसपी राकेश खाका पुलिस दल एवं डाग स्क्वाड मौके पर पहुंचा।
बता क्या रहा है कि कर डाकघर के मुख्य द्वार एवं चैनल गेट का ताला तोड़कर पहले अंदर घुसा उसके पश्चात उसने ग्राइंडर से लाकर को काटकर उसमें से ₹7 लख रुपए निकाले तथा एक बेग में भर लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति लाल रंग का कपड़ा मुंह पर बंधे हुए हाथ में एक बैग लेकर ताला तोड़कर पोस्ट ऑफिस में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज डॉग स्क्वायड एवं टेक्निकल टीम की सहायता से जांच कर रही है तथा चार थाना प्रभारी की एक टीम भी बनाई गई है। बताया जा रहा है की पोस्ट ऑफिस में एक चौकीदार भी रखा हुआ है परंतु वह रात को ऑफिस के पीछे की ओर जाकर सो गया था।
डाक अधीक्षक के अनुसार सुबह जब कर्मचारी पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई प्रारंभिक तौर पर 7 लख रुपए चोरी होने की आशंका है अभी वेरिफिकेशन के बाद पता चलेगा की छोरी ज्यादा की तो नहीं थी।
पुलिस कप्तान ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने की जानकारी दी है तथा उनका कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।





