ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
कानून एवं अपराधरतलामसैलाना

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई कृषि विस्तार अधिकारी को 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार….

Publish Date: August 28, 2025

महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रस्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त इकाई के द्वारा सैलाना तहसील में एक कार्रवाई करते हुए कृषि विस्तार अधिकारी को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसमें आवेदक*-विजय सिंह राठौर पिता नरेंद्र राठौर निवासी सकरावदा तह सैलाना जिला रतलाम. तथा आरोपी*- मगन लाल मेडा पिता रकमा मेडा उम्र 48 कृषि विस्तार अधिकारी सैलाना जिला रतलाम है।

विवरण

दिनाँक 26/08/25 को आवेदक विजय सिंह राठौर निवासी ग्राम सकरावदा तहसील सैलाना ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन  आनंद यादव को शिकायत की थी कि उसे उसके गाँव मे कीटनाशक व खाद-बीज़ की दुकान खोलना है जिसके लायसेंस के लिए उसने मई में लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था , जुलाई में उसे लाइसेंस बनने का मेसेज मोबाइल पर मिल गया था | उक्त तीनों लाइसेंस की असल कॉपी लेने के लिए वह कृषि विस्तार अधिकारी सैलाना  मगन लाल मेडा से मिला तो उसने आवेदक से तीनों लाइसेंस की असल कॉपी देने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई| आवेदक के निवेदन पर लाइसेंस हेतु मगन लाल मेडा 25 हजार रिश्वत लेने पर राजी हुए , दिनाँक 21/8/25 को मगन लाल मेडा ने आवेदक से 15 हजार रुपये ले लिए थे।

शिकायत की तस्दीक कर आज ट्रैप आयोजित किया गया तथा मगन लाल मेडा को आवेदक से रिश्वत के शेष 10 हजार रुपये लेते हुए सैलाना स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में रंगे हाथों पकडा गया |
*लोकायुक्त टीम*
निरीक्षक राजेंद्र वर्मा
प्र आर कन्हैया , हितेश ललावत
आरक्षक गण विशाल रेशमिया, नेहा मिश्रा व नीरज राठौर

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button