त्रिवेणी ग्राउण्ड में शीघ्र बनेगा अस्थाई पेड पार्किंग…
महापौर प्रहलाद पटेल ने चांदनी चौक के व्यापारियों से की चर्चा....

(www.csnn24.com )रतलाम वाहन पार्किंग की समस्या के उचित समाचान हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने चांदनी चौक के व्यापारियों के आग्रह पर उनसे चर्चा कर शीघ्र त्रिवेणी ग्राउण्ड में अस्थाई पेड पार्किंग बनाने हेतु आश्वस्त किया। यह पार्किंग मेला, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के समय प्रतिबंधित रहेगी।
चांदनी चांदनी चौक क्षेत्र के व्यवसायियों के आग्रह पर महापौर प्रहलाद पटेल उनके बीच में उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर उन्हें अपनी पार्किंग से संबंधित समस्याएं रखी ग्राहक दूर-दूर से आते हैं वह अपनी गाड़ी नहीं रख पाते हैं शहर में फोर व्हीलर और टू व्हीलर के भी काफी समस्या है महापौर ने सभी की समस्या सुनी और उन्हें अपने साथ में ले जाकर त्रिवेणी ग्राउंड दिखाया और उन्हें आश्वस्त किया कि अति शीघ्र यहां पर अस्थाई पेड पार्किंग की शुरुआत करेंगे जिसमें आप लोगों के और आपके ग्राहकों फोर व्हीलर यहां पर खड़े रखे जा सकेंगे। यह व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ होते ही शहर में पार्किंग की समस्या पूर्ण रूप से समाधान हो जाएगा।





