
Publish Date: January 21, 2023
(www.csnn24.com)सरकार ने वकील आर. जॉन सत्यन को मद्रास हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश पर आपत्ति जताई है। सत्यन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाला आर्टिकल शेयर किया था और एक अन्य पोस्ट शेयर कर लिखा था, “भारत पर शर्म है।” बकौल एससी कॉलेजियम, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बताया कि उनकी छवि अच्छी है और कोई राजनीतिक झुकाव नहीं है।





