ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
जनसम्पर्कजनहित ख़बरेरतलाम

शहर के मध्य स्थित आवासीय क्षेत्र में 4 गैस गोदामों को दो माह में स्थानांतरित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश….

दो माह स्थानांतरित नहीं करने पर गोदाम किए जाएगे सील.....

Publish Date: July 14, 2025

(www.csnn24.com)रतलाम  कलेक्टर  राजेश बाथम द्वारा 4 गैस एजेंसीज  अमित अग्रवाल एवं श्रीमती कविता अग्रवाल ललित गैस सर्विस इंडियन गैस डीलर,  रमेश पीपाड़ा प्रोपराइटर अल्फा गैस सर्विस इंडेन गैस  डीलर, श्रीमती सरिता पीपाड़ा प्रोपराइटर अंशुल इंडियन इंडियन गैस डीलर,  योगेश शर्मा एवं  जय प्रकाश शर्मा पार्टनर रतलाम गैस कंपनी एचपी गैस डीलर, को निर्देशित किया गया है की गैस एजेंसी के गोदाम रतलाम नगर के मध्य होकर आवासीय क्षेत्र में निर्मित है पूर्व में जब गैस गोदाम निर्मित किए गए थे, तब यह स्थान आबादी क्षेत्र में नहीं था। वर्तमान में गैस गोदाम के आसपास घनी आबादी बाग कॉलोनी भी बनी हुई है। गोदाम के आसपास से प्रतिदिन अधिकांश भारी वाहनों एवं लोगों का आवागमन होता रहता है। अचानक आग लगने के कारण भयावह स्थिति निर्मित हो सकती है। पूर्व में प्रेषित पत्रों के माध्यम से नियम अनुसार भूमि मिलने के उपरांत विस्फोटक विभाग से लाइसेंस एवं और संबंधित विभागों से अनुमति मिलने के उपरांत एलपीजी गोडाउन निर्माण/स्थानांतरण, विस्फोटक लाइसेंस आदि प्रक्रिया के लिए उपयुक्त समय चाहा गया था किंतु एक वर्ष व्यतीत होने के पश्चात भी गैस एजेंसियों द्वारा अब तक आवासीय क्षेत्र में निर्मित गैस गोदामों को स्थानांतरित नहीं किया गया है जो अत्यंत आपत्तिजनक है।

उक्त निर्देशों के बाद भी उक्त एजेंसियों द्वारा गैस गोदाम को स्थानांतरित करने में रुचि नहीं दर्शाई है और ना प्रगति से अवगत कराया है। अंतिम अवसर देते हुए कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देशित किया है कि शहर के मध्य स्थित आवासीय क्षेत्र में दो माह में उक्त गैस गोदाम को स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जावे अन्यथा उक्त गैस गोदाम सील कर उक्त स्थल से गैस आपूर्ति रोक दी जाएगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में दंडात्मक कार्यवाही एवं अभियोजन के लिए गैस एजेंसियां व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई होगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button