महापौर प्रहलाद पटेल के प्रयास हुए सार्थक…. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री कालिका माता मंदिर लोक निर्माण हेतु राशि करी स्वीकृत…

(www.csnn24.com) रतलाम मुख्यमंत्री मोहन यादव यादव एवं केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप का महापौर पटेल ने आभार प्रकट किया है।
श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महापौर प्रहलाद पटेल के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों पर अपनी मोहर लगाते हुए इसकी घोषणा कर दी है। महापौर पटेल लगातार इसके लिए प्रयास रत थे।

रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का महाकाल लोक की तर्ज पर श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत करने पर महापौर प्रहलाद पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप का आभार व्यक्त किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का कालिका माता लोक निर्माण हेतु मैं विगत ढ़ेड वर्षो से प्रयासरत् था। मुख्यमंत्री मोहन यादव यादव ने रतलाम प्रवास के दौरान नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री कालिका माता लोक का निर्माण हेतु राशि सिंहस्थ मद से स्वीकृत की है। पूर्व में कालिका माता लोक निर्माण हेतु 7.24 की डीपीआर भेजी जा चुकी है। कालिका माता लोक निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर मैं माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर माननीय चेतन्य काश्यप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅं।





