ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जनसम्पर्कमध्य प्रदेशरतलामव्यापार

कौशल, विकास और उद्यमी सफलता का स्वर्णिम पथ…एमपी राइज- 2025…

एमपी राइज- 2025 रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव कौशल, विकास और उद्यमी सफलता का स्वर्णिम पथ...

Publish Date: June 27, 2025

रतलाम 27 जून 2025/मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025’ अंतर्गत रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव-एमपी राइज़ 2025“ का आयोजन आज रतलाम में किया जा रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि 27 जून को ’अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ मनाया जाता है। रतलाम को आयोजन स्थल के रूप में चुना जाना भी रणनीतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। यह शहर राजस्थान और गुजरात से निकटता रखता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के समीप स्थित ह. और अब मध्यप्रदेश के एक नए औद्योगिक व लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर रहा है।

इस भव्य आयोजन में 2500 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे है, जिनमें देश-प्रदेश के उद्योगपति, निवेशक, युवा उद्यमी, लाभार्थी, बैंक प्रतिनिधि, प्रशिक्षण संस्थान एवं मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है, जिनमें  दिनेश पाटीदार (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, शक्ति पंप्स),  संदीप गुप्ता (प्रबंध निदेशक, जैकसन ग्रुप),  सिद्धार्थ बिंद्रा (प्रबंध निदेशक, बीबा इंडिया),  अजीत जैन (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आईपीसीए),  आर. एस. जोशी (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, गोल्डक्रेस्ट सीमेंट),  पंकज ओस्तवाल (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कृष्णा फॉसकेम),  आनंद बंगुर (प्रबंध निदेशक, श्रीजी पॉलीमर्स),  ओंकार पांडे (कार्यकारी उपाध्यक्ष, ओरियाना पावर) तथा  कैलाश धनुका (निदेशक, धनुका ग्रुप) सहित देश के अग्रणी उद्योगपति एवं निवेशक हिस्सा लेंगे।

 

आयोजन में मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ राज्य सरकार के मंत्रीगण, प्रमुख सचिव, आयुक्तगण, औद्योगिक विकास निगमों के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे।

क्षेत्र में फार्मा, बायोटेक, रसायन, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे सेक्टर्स को फोकस किया गया है। निवेशकों के लिए एमएसएमई क्लस्टरों के साथ-साथ लगभग 4 हजार एकड़ भूमि पर विकसित हो रहा प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मेगा इंडस्ट्रियल पार्क भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में लघु फिल्मों के माध्यम से प्रदेश में संचालित योजनाओं की सफलताओं की झलक प्रतिभागियों को मिलेगी। प्रतिष्ठित उद्योगपति कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर प्रत्यक्ष रूप से अपने अनुभव व विचार साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उद्यमियों को आशय पत्र वितरित किए जाएंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण एवं वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा साथ ही औद्योगिक अधोसंरचना परियोजनाओं जैसे औद्योगिक पार्क, क्लस्टर एवं कार्यालय भवनों का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। आयोजन के दौरान प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर विशेष संबोधन देंगे, जिसमें वे राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, निवेश के अनुकूल वातावरण, रोजगार सृजन, महिला उद्यमिता तथा युवाओं के कौशल विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता साझा करेंगे। साथ ही वे प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।

एमपी राइज कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रमुख थीमैटिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। ये सत्र क्रमशः एमएसएमई विभाग द्वारा राइजिंग एण्ड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफोरमेंस कौशल विभाग द्वारा ’तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार और उद्योग विभाग द्वारा ‘‘इजी ऑफ डूएंग बिजनेस’’ एवं निवेश नीतियाँ विषयों पर आधारित होंगे।

इस कॉन्क्लेव की एक अन्य विशेषता प्रदर्शनी है, जिसमें मालवा अंचल के जिलों के विशिष्ट उत्पादों को विशेष पवेलियन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न विभागों, एमएसएमई इकाइयों, वित्तीय संस्थानों और स्टार्टअप्स की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। यह पहल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

रतलाम में आयोजित हो रहा यह पहला एमपी राइज कार्यक्रम पूर्व में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) से कई मायनों में भिन्न है। यह आयोजन केवल उद्योग और निवेश तक सीमित न होकर नीति, प्रशिक्षण, नवाचार और सामाजिक समावेश को भी समाहित करता है। यहां निवेशकों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं, एमएसएमई इकाइयों और स्टार्टअप्स के लिए भी सशक्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एमपी राइज़ 2025- रतलाम न केवल निवेश को प्रोत्साहित करने वाला एक मंच है बल्कि सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन की दिशा में राज्य सरकार का एक निर्णायक और समावेशी प्रयास भी है। जो क्षेत्र सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार की दृष्टि से प्रगति पथ पर अग्रसर करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रतलाम में करेंगे एमपी राइज-2025 कॉन्क्लेव का  शुभारंभ

औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की नई कहानी लिखेगा मध्यप्रदेश

रतलाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  आज रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (एमपी राइज-2025) कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नये आयाम देगा। यह आयोजन निवेश, रोजगार, कौशल विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के समावेशी मॉडल को साकार करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन, ऋण वितरण, एमओयू हस्ताक्षर, रोजगार मेले का शुभारंभ और हितग्राहियों से संवाद करेंगे।

858.57 करोड़ रु. की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण, भूमि-पूजन

राइज-2025 कॉन्क्लेव में रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों में 858.57 करोड़ रु. लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा। इन इकाइयों से लगभग 3 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

27 इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र वितरण

कॉन्क्लेव में 27 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे रतलाम और मालवा अंचल में निवेश का मजबूत वातावरण तैयार होगा।

2 हजार 419 करोड़ रु. से अधिक राशि के ऋण वितरण की कार्यवाही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टेंडअप इंडिया और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को 2 हजार 419 करोड़ रु. से अधिक राशि के ऋण वितरण करेंगे।

2 लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभांवित

राइज-2025 कॉन्क्लेव में 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा इसमें स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल विकास, पेंशन, कृषक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और अन्य लोकहित योजनाएं शामिल हैं।

राज्य क्लस्टर विकास योजना के तहत 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की राज्य क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत 5 इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। यह इकाइयां स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को औद्योगिक संरचना से जोड़ने का कार्य करेंगी, इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

2.96 करोड़ रु. की डीबीटी राशि हितग्राहियों को ट्रांसफर होगी

कार्यक्रम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2.96 करोड़ रु. की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता का स्पष्ट संदेश जाएगा।

वॉलमार्ट, ओएनडीसी, एनएसडीसी के साथ एमओयू, ग्लोबल स्किलिंग की दिशा में बड़ा कदम

कॉन्क्लेव में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ महत्वपूर्ण एमओयू किए जाएंगे, जो प्रदेश में ग्लोबल स्किलिंग मॉडल को साकार करेंगे। इन एमओयू से युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार और उद्यमिता के अवसर सुलभ होंगे।

रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से कॉन्क्लेव का वर्चुअल कनेक्शन

कॉन्क्लेव को रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे राइज अभियान को राज्यव्यापी स्वरूप मिलेगा और जिला स्तर पर भी औद्योगिक पहलों को बल मिलेगा।

तीन जिलों के डीटीआईसी कार्यालयों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में 3 जिलों निवाड़ी, आगर-मालवा और रायसेन के 4.22 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीटीआईसी) कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में औद्योगिक ईकाइयां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित करेगी

रतलाम  रतलाम में आज  आयोजित हो रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में रतलाम तथा प्रदेश के अन्य जिलों की औद्योगिक इकाईयां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी, प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

कॉन्क्लेव में जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा उनमें वाटर कूलर, प्यूरीफायर, रतलाम में शेयर बाजार, मुरब्बा, प्लास्टिक, फर्नीचर, मोबाइल कवर निर्माण, कुल्फी कौन, आइसक्रीम ग्रेप, वायनरी, खिलौने, डेकोरेटिव मेटल, आर्टिकल्स, कैनवस मेकिंग, बायोडिग्रेडेबल बैग, इलेक्ट्रिक वाहन, बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजल, फ्रोजन फूड्स, नाइट्राइल ग्लव्स, नोटबुक निर्माण इत्यादि सामग्री बनाने वाली औद्योगिक इकाईयां सम्मिलित है। इनमें रतलाम के अलावा इंदौर, भोपाल, धार, देवास, उज्जैन, रायसेन, बुरहानपुर, शिवपुरी की औद्योगिक इकाईयां सम्मिलित है।

औद्योगिक विकास, कौशल और रोजगार का होगा संगम

प्रदेश के विकास को गति देने आज रतलाम में होगा समागम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे निवेश परियोजनाओं की सौगात

प्रदेश के युवा उद्यमियों से करेंगे संवाद

रतलाम  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन को समर्पित रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन 27 जून को रतलाम में होने जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश में रोजगार सृजन, उद्यमिता संवर्धन और आत्मनिर्भरता के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की सिद्धि की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। “एमपी राईज 2025“ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को दिशा देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर रतलाम में “एमपी राइज 2025“ कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे तथा रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर में रोजगारमूलक औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे।

इस कॉन्क्लेव की थीम “सफल उद्यमी, समृद्ध उद्योग, समावेशी विकास है।“ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

रोजगार के ऑफर लेटर और उद्योगपतियो को आशय पत्रों का वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर और उद्योगपतियों को भूमि आवंटन और निवेश परियोजनाओं के लिए आशय पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री चयनित जिलों के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बैंकों को सम्मानित भी करेंगे।

16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण

कॉन्क्लेव में 243 करोड़ रुपये लागत के 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण किया जाएगा। दो लाख से अधिक हितग्राहियों को 2400 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जाएगी।

वॉलमार्ट एवं ओएनडीसी के साथ एमओयू

एमएसएमई विभाग और वॉलमार्ट एवं ओएनडीसी के साथ एमओयू किए जाएंगे। साथ ही 2,850 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आशय पत्र जारी होंगे, जिनसे 5450 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

कॉन्क्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें एमएसएमई उद्यमी, बैंक प्रतिनिधि, प्रशिक्षित युवा, विभागीय अधिकारी और निवेशक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर कॉन्क्लेव में लगाई जा रही प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में स्व-रोजगार और उद्यमिता से संबंधित सफलताओं की प्रेरक कहानियां, ओडीओपी/जीआई उत्पादों, एमएसएमई इकाइयों और नवाचार आधारित 100 से अधिक स्टॉल्स होंगे। कॉन्क्लेव के अंतर्गत तीन थीमेटिक सत्र होंगे जिनमें निवेश नीति, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में विशेष संबोधन देंगे और निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।

रतलाम में आयोजित एमपी राइज 2025, राज्य सरकार की समावेशी, सहभागी और आत्मनिर्भर विकास की दूरदृष्टि को मूर्त रूप देने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। यह आयोजन प्रदेश के विविध क्षेत्रों में औद्योगिक और कौशलगत संतुलन को प्रोत्साहित करेगा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वरोजगार और निवेशकों को नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!