ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निर्देश पर रोकस सदस्यों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा….

Publish Date: June 1, 2025
(www.csnn24.com)रतलाम, मौसमी बीमारियों के प्रकोप के चलते शहर में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे, इस उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रोगी कल्याण समिति सदस्यों को स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर गुरुवार को रोकस प्रतिनिधिमंडल ने पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और गंभीर बीमारियों के उपचार में सहायक उपकरणों का परीक्षण कर उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, हेमन्त राहोरी ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन व्यवस्था देखी। यहां बॉटलिंग व्यवस्था में ऑक्सीजन प्रदाय हो रहा है। उन्होंने रात्रि में आने वाले मरीजों के लिए भी किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी ली। बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वार्डों का निरीक्षण किया और वेंटिलेटर की व्यवस्था का जायजा लिया। कॉलेज में 97 वेंटीलेटर है, जिनमें कुछ खराब बताए गए। रोकस सदस्यों ने इन्हें दुरूस्त करवाने के निर्देश देते हुए वार्ड स्तर पर वेंटीलेटर का परीक्षण भी किया। कॉलेज परिसर में वाहन व्यवस्था देखते हुए अनावश्यक खड़ी एंबुलेन्स को बाहर खड़ी कराने पर जोर दिया। कोरोना काल में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा दिए गए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की जानकारी भी ली और उन्हें चालू रखने पर जोर दिया। रोकस सदस्यों द्वारा कोरोना के संभावित खतरे के प्रति सचेत करते हुए जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने की आवश्यकता जताई गई । इस दौरान सिविल सर्जन डॉ.एम.एस. सागर, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. गौरव बोरीवाल, डॉ. अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!